‘Gen-Z देश की धरोहर…’, ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान के बाद कंगना का यू-टर्न
कंगना रनौत
Kangana Ranaut Statement: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत जेन-जी को जटर जनरेशन बोलकर विवादों में आ गई थीं, लेकिन अब उन्होंने अपने बयानों पर यू-टर्न ले लिया है. कंगना ने जेन-जी को ‘देश की धरोहर और ताकत’ बताया है. उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि हमारे युवा तेजी से हमारी संस्कृति और पहचान के दूत के रूप में उभर रहे हैं.
RSS प्रमुख मोहन भागवत की Gen Z और Gen Alpha के साथ बातचीत पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, “Gen Z हमारे देश की ताकत है और एक तरह से हमारे देश के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है. हमें बहुत खुशी है कि हमारे युवा हमारी संस्कृति और उसकी पहचान के एंबेसडर के तौर पर उभर रहे हैं. हमें मोहन भागवत जी को सुनने का मौका भी मिला, जिनका हम बहुत सम्मान करते हैं, और उनकी समझदारी और अनुभव से लाभ उठाने का अवसर मिला. यह बहुत खुशी की बात है कि देश के युवा हमसे जुड़ रहे हैं और हमारी सांस्कृतिक पहचान को अपना रहे हैं.”
गटर वाले बयान पर आलोचना
बता दें, गटर वाले बयान के बाद कंगना रनौत की काफी आलोचना हुई थी. आलोचनाओं के बाद उन्होंने सफाई भी दी थी. इस दौरान कुछ युवा जेन-जी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, यह भी जेन-जी हैं, जो भारत के मान बढ़ा रहे हैं. अब कंगना ने शु्क्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से बच्चों के साथ बातचीत की तारीफ की. इस दौरान कहा कि पीएम को गाली देने वाले मुट्ठी भर लोग जेन-जी का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते हैं.
ये भी पढ़ेंः ‘मुझे Gen-Z पर आंख मूंदकर भरोसा…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- इनका विरोध देश के खिलाफ नहीं
क्या बोले थे संघ प्रमुख?
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि भारत की शिक्षा व्यवस्था में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है, लेकिन नहीं हो रहा है. हमारी पीढ़ी बड़ों की बात मान लेती थी, अभी की पीढ़ी सवाल करने वाली है. ‘GEN-Z’ आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें आंदोलन नहीं करना चाहिए, ये मैं नहीं कहूंगा. लेकिन कैसे करना चाहिए ये महत्वपूर्ण है. यदि ‘GEN-Z’ चिल्ला रही है तो विरोध के लिए नहीं चिल्ला रही, कुछ जरूरी है इसलिए चिल्ला रही है. इस दौरान ‘GEN-Z’ ने संदेश भी दिया है कि उन्हें इग्नोर नहीं किया जा सकता है.