Gold-Silver Price: गिरावट के बाद उछले सोना-चांदी के दाम, ऑल टाइम हाई से 1.95 लाख रुपए सस्ती Silver, जानें Gold की कीमत

Gold-Silver Price: हफ्ते भर को देखें, तो सोना-चांदी दोनों ने काफी गिरावट दर्ज की गई है. चांदी में करीब एक हफ्ते में 12,821 रुपए की गिरावट दर्ज की गई. वहीं सोना की अगर बात की जाए, तो यह करीब 1800 रुपए कम हुआ.
Gold Silver Price

सोना-चांदी

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में इन दिनों बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को सोना-चांदी दोनों मामूली बढ़त के साथ बंद हुए. लेकिन अगर हफ्ते भर को देखें, तो सोना-चांदी दोनों ने काफी गिरावट दर्ज की गई है. चांदी में करीब एक हफ्ते में 12,821 रुपए की गिरावट दर्ज की गई. वहीं सोना की अगर बात की जाए, तो यह करीब 1800 रुपए कम हुआ. यानी इस पूरे हफ्ते सोना-चांदी में गिरावट देखने को मिली है.

शुक्रवार की अगर बात की जाए, चांदी में करीब 2808 रुपए की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. वहीं हफ्तेभर की अगर बात की जाए, तो चांदी में करीब 12,821 रुपए की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोने में करीब 1800 रुपए की गिरावट आई. शुक्रवार को चांदी की कीमत 2,44,321 रुपए रही, जबकि जनवरी में चांदी करीब 4,39,337 रुपए को पार कर गई थी. यानी चांदी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 1,95,016 रुपए टूट चुकी है.

सोना का क्या है हाल?

सोना की अगर बात की जाए, तो पिछले एक हफ्ते में सोना करीब 1,810 रुपए गिरा है. शुक्रवार को सोना 1,52,799 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ. हफ्ते भर गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अंतिम दिन शुक्रवार को मामूली सी बढ़त दर्ज की गई. सोने के अगर ऑल टाइम हाई की बात की जाए, तो सोना जनवरी में 2 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम को पार कर गया था. वर्तमान में सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 50,000 रुपए नीचे पर कारोबार कर रहा है.

ये भी पढे़ंः व्हाट्सएप ओपन करने की जरूरत नहीं, मैसेज आते ही दिखेगा बबल, जानें क्या है नया फीचर

सोना खरीदते समय देखें हॉलमार्क

सोने-चांदी की कीमत और जेबर की कीमत में थोड़ा अंतर रहता है, क्योंकि सोना-चांदी बिना मेकिंग चार्ज के मिलता है, लेकिन जेबर नहीं. जेबर लेने के लिए मेकिंग चार्ज देना पड़ता है, जिसके बाद सोने की कीमत बढ़ जाती है. अगर आप भी सोना खरीदने जा रहे हैं, तो हॉलमार्क जरूर चेक करें.

ज़रूर पढ़ें