WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप ओपने करने की जरूरत नहीं, मैसेज आते ही दिखेगा बबल, जानें क्या है नया फीचर

WhatsApp bubbles Notification: व्हाट्सएप का नया फीचर थोड़ा सा अलग रहने वाला है. यह फेसबुक मैसेंजर के चैट हेड्स से मिलता-जुलता रहेगा.
WhatsApp New Feature

WhatsApp का नया फीचर्स

WhatsApp अपने फीचर्स में कई बदलाव करने की तैयारी में है. लेकिन नए बदलाव सिर्फ एंड्राइड यूजर्स के लिए ही रहेंगे. हालांकि यह बदलाव कब से लागू होगा. इसकी आधिकारिक डेट अभी फाइनल नहीं हुई है. यह अपडेट खासकर उन लोगों के लिए काफी मददगार होगा जो लगातार मैसेजिंग करते हैं. इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि चैटिंग का अनुभव भी पहले से ज्यादा स्मूद होगा. यहां जानें क्या होंगे बदलाव?

WhatsApp का नया फीचर थोड़ा सा अलग रहने वाला है. यह फेसबुक मैसेंजर के चैट हेड्स से मिलता-जुलता रहेगा. इस दौरान जैसे ही कोई भी आपके पास नया मैसेज आएगा. वह स्क्रीन पर छोटा बबल के रुप में दिखाई देगा. जिसने आपको मैसेज किया है. उसका बबल के ऊपर नाम होगा. ऐसे में आप बिना WhatsApp को खोले जान सकते हैं कि किसने मैसेज किया है और क्या लिखा है.

यूजर्स की मांग पर बदलाव की तैयारी

इसके अलावा अगर आपने बबल पर क्लिक किया तो छोटी सी अलग से नई विंडो खुल जाएगी. इससे आपका समय बचेगा. आपको WhatsApp खोलने की जरूरत नहीं पडे़गी और आप तुरंत रिप्लाई कर पाएंगे. ऐसे फीचर्स की मांग काफी समय से यूजर्स कर रहे थे. इससे वीडियो देखने, नोट्स पढ़ने और सोशल मीडिया चलाते वक्त भी तुरंत किसी को रिप्लाई दिया जा सकता है.

ये भी पढ़ेंः एआई से बिना रुके कट जाएगा टोल, कैसा है 594KM लंबा गंगा एक्सप्रेसवे, 29 अप्रैल को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

नोटिफिकेशन बबल्स की टेस्टिंग शुरू

WhatsApp के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर करते हुए जानकारी दी गई है. जिसमें लिखा. WhatsApp बीटा Android पर नोटिफिकेशन बबल्स का परीक्षण कर रहा है. इसके साथ ही भविष्य में Android पर बातचीत के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए नोटिफिकेशन बबल्स पर काम किया जा रहा है. हालांकि, यूजर्स कब तक इसका लाभ उठा पाएंगे. अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है. माना जा रहा है कि जल्द ही यह फीचर्स एंड्रायड फोन पर देखने को मिल सकता है.

ज़रूर पढ़ें