ज्ञानेश कुमार को मिले पद्म भूषण… SIR विवाद के बीच बीजेपी नेता ने कर दी मांग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (File Photo)
Gyanesh Kumar SIR controversy: इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद छिड़ गया है. इसी बीच पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे सीमावर्ती प्रदेश में ज्ञानेश कुमार ने वोटर लिस्ट से बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाने की पहल की है. वहीं, कांग्रेस को लेकर कहा कि राहुल गांधी की बातों को खुद कांग्रेस पार्टी सीरियस नहीं लेती है और ध्यान भी नहीं देती. पढे़ं क्या बोले समिक भट्टाचार्य.
समिक भट्टाचार्य ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता इस बात से बहुत खुश है कि लंबे समय बाद चुनाव के दौरान डराने-धमकाने की घटनाएं नहीं हुईं. पहली बार ऐसा हुआ है कि लोगों ने बिना डर के वोट डाला है. इस दौरान उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस काम के लिए पद्म भूषण पुरस्कार मिलना चाहिए.
कांग्रेस पर साधा निशाना
समिक भट्टाचार्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके साथ ही राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रणाली और लोगों के वोट के साथ जो किया गया है, वह राष्ट्र विरोधी कृत्य है. कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल इसे कतई स्वीकार नहीं करेंगे. इसको लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री समेत ज्ञानेश कुमार को देशद्रोही बताया है, जो कतई गलत है.
ये भी पढ़ेंः ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, SC में भी याचिका दायर, इस्तीफे की मांग
क्या है मामला?
SIR को लेकर इंडियन एक्सप्रेस ने एक रिपोर्ट जारी की थी. जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त पर आरोप था कि उन्होंने अपने दोनों सहयोगियों की अनुमति के बगैर कई फैसले लिए. जिसके बाद से मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस हमलावर है. राहुल गांधी ने कहा. ‘हम भारत में लोकतंत्र को नष्ट नहीं होने देंगे और चुप नहीं बैठेंगे। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलेगी. राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा ने मुख्य चुनाव का समर्थन करने और उन्हें पद्म भूषण देने की मांग की है.