31 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश, 12 राज्यों में रेड अलर्ट जारी, जानें आज के मौसम का हाल

Today Weather: आज रविवार को यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत 12 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है.
Weather Update Today

कैसा रहेगा आज का मौसम

IMD Alert: मौसम विभाग ने आज रविवार को यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं.

पिछले 24 घंटे के मौसम की अगर बात करें, तो कई राज्यों में अच्छी बारिश हुई है. जिससे यहां बारिश का कोटा भी फिलहाल बढ़ता दिख रहा है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश हो रही है.

31 जुलाई तक झमाझम बारिश की संभावना

31 जुलाई तक देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है. पहाड़ी राज्यों में तो इतनी बारिश हुई है कि बाढ़ के हालात बन गए हैं. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में भी तेज बरसात की वजह से भूस्खलन की खबरें भी सामने आई है. भूस्खलन की वजह से कई सड़कें अभी भी पूरी तरह से बंद हैं.

MP समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना

पहाड़ी इलाकों के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश में भी आज झमाझम बारिश की संभावना है. इन राज्यों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 27, 28, 29 और 30 जुलाई को तेज बरसात की संभावना है.

ये भी पढे़ंः हिमाचल के चंबा में हादसा! टैक्सी पर चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौत, 2 घायल

मौसम विभाग ने दी सलाह

मौसम विभाग ने प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को सलाह दी है कि वे सतर्क रहें और जरूरी सावधानियां बरतें. जैसे पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लें, सड़क/ट्रैफिक की स्थिति देखें, गैर-जरूरी यात्रा से बचें और संबंधित एजेंसियों द्वारा जारी किसी भी अन्य सलाह का पालन करें.

ज़रूर पढ़ें