खून बेचकर पत्नी को पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगते ही पति-बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ भागी; किराए के घर में कॉलेज फ्रेंड के साथ पकड़ी गई

महिला के 10 साल के बेटे का कहना है कि वह अब अपनी मां के साथ नहीं रहना चाहता है. बेटे ने बताया कि वह अब सारी जिंदगी अपनी मां की शक्ल नहीं देखेगा.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

Bihar News: बिहार में रिश्तों की हत्या करने का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने समाज के सभी लोगों को हैरान कर दिया है. वैशाली जिले में एक गरीब आदमी ने खूब मेहनत करके अपनी पत्नी को पढ़ाया. पत्नी की पढ़ाई के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन बेच दी. यहां तक कि आर्थिक तंगी के कारण अपने खून को भी बेचना पड़ा. लेकिन जब पत्नी BPSC की परीक्षा पास करके सरकारी टीचर बन गई तो उसने अपने पति और बेटे दोनों को छोड़ दिया. पत्नी अपने कॉलेज के प्रेमी के साथ फरार हो गई.

पत्नी के सपनों के लिए जमीन और खून बेचा

पूरा मामला हाजीपुर थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले एक व्यक्ति साल 2013 में एक युवती से शादी हुई थी. लेकिन युवती ने शादी के बाद भी पढ़ने की इच्छा जाहिर की. युवती ने बताया कि उसका सपना सरकारी नौकरी करने का है. पति ने युवती की इच्छा का सम्मान रखा और पत्नी से कहा कि तैयारी करो. पत्नी की तैयारी के लिए पति ने दिन रात मेहनत की. पति की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी और ना ही उसकी आमदनी ज्यादा थी. लेकिन इसके बावजूद उसने अपनी पत्नी की पढ़ाई में कोई नहीं आने दी. पति ने अपनी जमीन बेच दी. दोनों के एक बेटा भी हुआ. इस दौरान आर्थिक तंगी हुई तो पति ने पैसों के लिए अपना खून तक बेचा लेकिन पत्नी की पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं आने दी. इस दौरान पत्नी का ग्रेजुएशन करवाने के साथ ही बीएड की पढ़ाई भी पूरी करवाई.

BPSC TRE-2 परीक्षा पास करके सरकारी टीचर बनी पत्नी

बीएड पास करने के बाद पत्नी ने BPSC TRE-2 परीक्षा दी. परीक्षा पास करने के बाद पत्नी सरकारी टीचर बन गई. लेकिन सरकारी नौकरी मिलते ही पत्नी ने अपना रंग बदल लिया और अपने पति और 10 साल के बेटे को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई. इस दौरान पति ने जब पत्नी की तलाश शुरू की तो पत्नी हाजीपुर के ही लिच्छवि नगर स्थित एक मकान में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी. पति ने 23 मई को दोनों को रंगेहाथों पकड़क पुलिस को सूचना दी. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ. पत्नी ने कहा कि वो अपनी मर्जी से व्यक्ति के साथ रह रही है. हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों क समझाबुझाकर शांत करवाया.

बेटा बोला- मां का मुंह नहीं देखना चाहता हूं

पीड़ित पति ने बताया कि शादी के पहले कॉलेज के समय पत्नी का अपने एक फ्रेंड से अफेयर था. जब पत्नी की नौकरी लग गई तो ट्रेनिंग के दौरान पत्नी अपने कॉलेज फ्रेंड से एक बार संपर्क में आई. इसके बाद दोनों के बीच फिर से अफेयर शुरू हो गया.

वहीं महिला के 10 साल के बेटे का कहना है कि वह अब अपनी मां के साथ नहीं रहना चाहता है. बेटे ने बताया कि वह अब सारी जिंदगी अपनी मां की शक्ल नहीं देखेगा.

ये भी पढ़ें: बिहार MLC चुनाव 2026: NDA में सीट शेयरिंग पर मंथन तेज, सम्राट-दीपक के साथ निशांत कुमार के नाम की चर्चा

ज़रूर पढ़ें