नाराज होकर मायके जा रही थी पत्नी, पति ने खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस भी हैरान

Husband Beats Wife Tied to Pole: मोतिहारी की इस घटना ने इंसानियत और पति-पत्नी के रिश्ते पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.
Wife Beaten Tied to Pole

प्रतीकात्मक चित्र

Domestic Violence Shocks Local Police: बिहार के मोतिहारी जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी को ऐसी प्रताड़ना दी, जिसे जानकर हर किसी की रूह कांप जाए. वह भी बिना किसी गलती पर. युवक का मानना था कि ऐसा करने के बाद पत्नी मायके नहीं जाएगी. इसलिए उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. जब इसकी जानकारी गांव वालों को लगी, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया.

दरअसल, यह मामला मोतिहारी के कल्याणपुर का है. जहां महिला अपने पति से नाराज होकर मायके जा रही थी. इस दौरान पति ने पत्नी को रस्सी से खंभे में बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इस घटना ने इंसानियत और पति-पत्नी के रिश्ते पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. जब यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो हड़कंप मच गया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला बेवस हालत में पड़ी है और उसके हाथ-पैर बंधे हुए हैं.

पहले भी कर चुका प्रताड़ित

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने महिला को बंधन से मुक्त कराया और मायके वालों को भी इसकी जानकारी दी. मौके पर पीड़िता के पिता भी पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई. पीड़िता ने बताया कि उसका पति विजय गिरी काफी लंबे समय से बातचीत नहीं करता था और न ही हाथ का बना खाना खाता था. कई बार प्रताड़ित कर चुका है, जिसकी शिकायत पहले भी थाना में आवेदन देकर की जा चुकी है.

ये भी पढ़ेंः 25 लाख रुपए मिलते ही बदला पति का रंग, पत्नी को छोड़ प्रेमिका संग हुआ फरार

पुलिस जांच में जुटी

रविवार की घटना को लेकर महिला ने बताया कि पति ने पहले उसके साथ जमकर मारपीट की. जब वह घर छोड़कर जाने लगी तो पकड़कर रस्सी से बांध दिया और फिर मारा. वहीं, इस मामले में आरोपी पति विजय गिरी ने सफाई देते हुए कहा कि दोनों के बीच मामला कोर्ट में चल रहा है और उसकी पत्नी बार-बार घर छोड़कर चली जाती है. इसी वजह से उसने उसे बांधकर रखा था, ताकि मायके न जाने पाए. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ज़रूर पढ़ें