ICG और गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता, 3,000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार
ICG और गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता, 5 पाकिस्तानियों से 3,000 करोड़ की ड्रग्स बरामद
Pakistani Drug Seizure Arabian Sea: ICG और गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता मिली है. करीब 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की 526 किलो हाई-ग्रेड ड्रग्स जब्त की है. सभी आरोपी पाकिस्तान के रहने वाले हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. यह कार्रवाई 25 सितंबर को की गई थी.
ICG के अधिकारियों के मुताबिक, इसकी खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद ICG ने समुद्री और हवाई निगरानी को तेज कर दी. इसी बीच एक संदिग्ध ईरानी नाव यानी धौ दिखाई दिया. जिसे रोककर तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में ड्रग्स होने का खुलासा हुआ. इस दौरान धौ को चला रहे पांचों पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया और सामग्री जब्त कर मुंबई लाया गया. मुंबई में IGC और गुजरात एटीएस की टीमें संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं.
In an intelligence-led joint operation with ATS Gujarat, and Central Intelligence Agency, @IndiaCoastGuard units interdicted a suspicious Iranian dhow in the Arabian Sea, west of #Lakshadweep. Positive detection, sustained tracking and a hot pursuit culminated in tactical… pic.twitter.com/p2BthJvndS
— Indian Coast Guard (@IndiaCoastGuard) September 30, 2026
फिलहाल, पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. उम्मीद है कि पूछताछ में बडे़ खुलासे हो सकते हैं. जांच एजेंसियां तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हैं. इसके साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस खेप के पीछे कौन लोग हैं. ताकि उन तक भी पहुंचा जा सके और उन पर भी कार्रवाई हो सके.
ये भी पढ़ेंः कठुआ के CISF कैंप में फायरिंग, बहस के बाद हेड कॉन्स्टेबल ने साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत
IGC और गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई
IGC और गुजरात एटीएस की यह बहुत बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. यह जब्ती ऐसे समय में हुई है जब सुरक्षा एजेंसियां समुद्री रास्ते से होने वाली अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी को रोकने के लिए अपनी कोशिशें तेज कर रही हैं. अरब सागर में समुद्री रास्ते से नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया.