IPS Kamya Mishra: महज 28 साल की उम्र में आईपीएस काम्या मिश्रा का इस्तीफा, बताया आगे का प्लान
महज 28 साल की उम्र में आईपीएस काम्या मिश्रा का इस्तीफा
Bihar Lady Singham Officer: बिहार में लेडी सिंघम के नाम से मशहूर IPS काम्या मिश्रा ने अपने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है. काम्या मिश्रा ने 22 साल की उम्र में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी, जिसके बाद उन्हें इंडियन पुलिस सर्विस की जिम्मेदारी मिली. लेकिन नौकरी के 6 साल बाद ही अचानक उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के बाद काम्या को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं. हालांकि, काम्या ने खुद बता दिया है कि वे अब क्या करेंगी.
काम्या मिश्रा ने अपनी सेवा के दौरान शराब माफियाओं से लेकर कई बड़े अपराधियों की कमर तोड़ने का काम किया है. उनकी पहचान तेज तर्रार IPS अधिकारी के रूप में है. काम्या मूल रूप से ओडिशा की हैं. जिन्हें पहली बार हिमाचल प्रदेश कैडर मिला, लेकिन बाद में बिहार हो गया. बिहार में अपनी सेवा के दौरान कई ऐसे मामले रहे, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में रहीं.
पति भी हैं IPS
काम्या मिश्रा के पति अवधेश दीक्षित भी IPS अधिकारी हैं. उनके पास भी बिहार कैडर है. यानी दोनों पति-पत्नी एक ही कैडर में सेवा दे रहे थे. जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान लबासना में हुई थी. जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली.
ये भी पढ़ेंः लात-घूंसों से होटल के अंदर युवती को पीटा, फिर वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म, FIR दर्ज
अब क्या करेंगी काम्या?
काम्या मिश्रा ने बताया कि वह अपने पिता जी की अकेली बेटी हैं. ऐसे में उनके पिता की विरासत को संभालने के लिए उनके अलावा कोई नहीं है. पिता जी का व्यापार है और उन्हें व्यापार संभालना है. इसलिए उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया. आईपीएस की नौकरी को लेकर उन्होंने बताया कि उनका सपना था. सपने को पूरा करने के लिए ही उन्होंने आईपीएस की नौकरी ज्वाइन की थी. फिलहाल, उनके इस्तीफे को लेकर हर जगह चर्चा बनी हुई है.