गुफा में छिपे थे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, काल बनकर पहुंची भारतीय सेना ने उड़ा दिया ठिकाना, कमांडर समेत 2 ढेर
भारतीय सेना ने जैश ए मोहम्मद के दो आतंकियों को ढेर कर दिया.
Indian Army: भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के बसंतगढ़ इलाके में आतंकी संगठन से जुड़े 2 आतंकियों को जहन्नुम पहुंचा दिया है. दोनों आतंकियों की खोजबीन काफी समय से चल रही थी, जिसमें सुरक्षाबलों को आज कामयाबी मिली. सुरक्षाबलों ने आतंकियों समेत उनके गुफा को भी उड़ा दिया है. इसकी जानकारी सेना के प्रवक्ता ने दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मारे गए आतंकी पाकिस्तान के रहने वाले हैं.
सेना के प्रवक्ता के मुताबिक, जम्मू कश्मीर पुलिस के इनपुट के आधार पर भारतीय सेना ने पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर बसंत गढ़ और जोफर जंगल के आम इलाके में एक ज्वॉइंट आतंकवादी ऑपरेशन चलाया. यह ऑपरेशन मंगलवार से जारी था, जिसमें आज सफलता मिली है. बसंत गढ़ के जंगलों में जब आतंकियों को घेरा गया तो इन आतंकियों ने शहरी गुफा की ओर शरण ली. सुरक्षाबलों को जैसे ही इनपुट मिला, उन्होंने गुफा को ही धमाका करके उड़ा दिया. जिसमें दोनों आतंकियों की मौत हो गई.
सेना के जवानों ने घेरकर उड़ाया
- प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों को मार गिराने के लिए रणनीति बनाकर घेराबंदी किया गया, ताकि आतंकियों को भागने से रोका जा सके. सटीक जानकारी के बाद उनके ठिकाने को ही उड़ा दिया गया, जिसमें दोनों आतंकी घुसे थे.
- दोनों आतंकी पाकिस्तान के रहने वाले थे, जो बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे. लेकिन पुलिस की जागरूकता के चलते उनको मार गिराया गया.
पाकिस्तान के रहने वाले हैं दोनों आतंकी
मीडिया रिपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि इन आतंकियों का संबंध पाकिस्तानी संगठन जैश ए मोहम्मद से है, एक आतंकी संगठन का कमांडर भी है. तो वहीं, दूसरा आतंकी काफी समय से जम्मू-कश्मीर में एक्टिव था और यह भी जैश ए मोहम्मद के आतंकी संगठन से जुड़ा था. वह भी पाकिस्तान के मुल्तान का रहने वाला है. दोनों आतंकी काफी समय से आतंकी गतिविधियों में शामिल थे.
ये भी पढ़ेंः India-US Trade Deal के बाद पाकिस्तान में बना मुनीर का मजाक, शहबाज भी हो रहे ट्रोल
23 जनवरी को मारा गया था एक साथी
सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन के दौरान 3 आतंकी अपने समूह से बिछड़ गए थे. जिसमें से एक आतंकी उस्मान को 23 जनवरी को कठुआ में हुए एनकाउंटर के दौरान मार गिराया गया था. वहीं 2 आतंकी भाग निकले थे. पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने मंगलवार को बसंतगढ़ इलाके के जंगल को घेर लिया. अपने आप को घिरे देखकर आतंकियों ने एक गहरी गुफा में शरण ली, जिसे सुरक्षाबलों ने उड़ा दिया. इसमें गुफा के अंदर रहने वाले दोनों आतंकी भी खत्म हो गए.