कौन है हिमांशु भाऊ? FBI ने किया गिरफ्तार, भारत का मोस्ट वाटेंड, एल्विश के घर पर फायरिंग करवाने का आरोप
भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार
Who is Himanshu Bhau: इंटरनेशनल गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को FBI ने अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया है. भाऊ के खिलाफ साल 2023 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी, दिल्ली पुलिस और हरियाणा एसटीएफ की हिट लिस्ट में भी है. कई राज्यों में उसके खिलाफ मर्डर, हत्या की कोशिश, फिरौती और हथियार की तस्करी जैसे मामले दर्ज हैं.
हरियाणा का रहने वाला है
हिमांशु भाऊ हरियाणा के रोहतक जिले के रिटोली गांव का रहने वाला है. उसे भाऊ रिटोलिया के नाम से भी जाना जाता है. उसका जन्म साल 2002 में हुआ था. क्राइम की दुनिया में उसने मात्र 17 साल की उम्र में ही कदम रख दिए थे. साल 2020 में हिसार के बाल सुधार गृह से भाऊ 20 अन्य लड़कों के साथ फरार हो गया था. भाऊ उस समय चर्चा में आया था, जब उसने हरियाणा में 24 घंटे के भीतर तीन मर्डर करवा दिए थे. ये पूरा मामला साल 2022 का है.
हरियाणा का रहने वाला गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI ने गिरफ्तार किया है. वह हत्या, हत्या की कोशिश और जबरन वसूली समेत कई आपराधिक मामलों में आरोपी था. उसके खिलाफ अगस्त 2023 में इंटरपोल ने रेड नोटिस जारी किया था. जांच एजेंसियों ने उसके गिरोह को यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर हुई फायरिंग समेत कई मामलों से जोड़ा है. भारतीय एजेंसियां उसे वापस लाने की कानूनी प्रक्रिया के लिए अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हैं. #HimanshuBhau #FBI #GangsterArrest #ElvishYadav #VistaarNews
— Vistaar News (@VistaarNews) October 24, 2026
एल्विश यादव के घर पर फायरिंग
फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर कई राउंड चलवाने का आरोप है. भाऊ पर 20 से 30 गोलियां चलवाकर हत्याकांड करवाने का भी आरोप है. दिल्ली के बर्गर किंग मर्डर केस, बेरी चेयरमैन हत्यी की साजिश और जिम ट्रेनर की हत्या के मामले में भाऊ का हाथ सामने आया है.
लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी, बंबीहा गैंग से करीबी
बताया जाता है कि हिमांशु भाऊ की लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से दुश्मनी है. वहीं, नीरज बवाना और बंबीहा गैंग से करीबी बताई जाती है. इसके करीबियों की बात करें तो साहिल रिटोली, नसीब उर्फ डाकू कुलासिया, अमन भैंसवाल और नीरज फरीदपुरिया के नाम सामने आते हैं.
ये भी पढ़ें: बेल बॉन्ड के नोटिस में नहीं मिली नेहा बोरा को राहत, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
वह अपना क्राइम का काला धंधा विदेशी धरती से करता था. पहले पुर्तगाल बाद में अमेरिका से पूरे गिरोह को ऑपरेट करता था. दिल्ली-NCR, हरियाणा और पंजाब में वर्चुअल नंबर और स्नैपचैट के जरिए पैसे उगाही के मामले सामने आए हैं. भाऊ को अमेरिका से भारत लाने की तैयारी की जा रही है.