जमुई कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल करने वाले 32 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी एक्शन

Jamui Case Social Media Action: जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ पर राष्ट्रीय महिला आयोग की भी एंट्री हो गई है. महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने DGP को FIR कर जांच के निर्देश दिए हैं. अब तक इस मामले में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
Jamui Case Social Media Action

जमुई कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार

Three Accused Arrested Accounts Banned: बिहार के जमुई में जो कुछ भी हुआ. उस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. जैसे ही इस लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. हर कोई हैरान रह गया और दरिंदों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. हालांकि पुलिस ने मामले को त्वरित संज्ञान में लिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी चिह्नित किया है, जिन पर कार्रवाई की जा रही है.

जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ पर राष्ट्रीय महिला आयोग की भी एंट्री हो गई है. महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने DGP को FIR कर जांच के निर्देश दिए हैं. आयोग ने कहा कि महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और निजता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार्य नहीं है.

जांच के लिए SIT का गठन

जमुई कांड को लेकर ADG Law & Order K.S. अनुपम ने बताया कि इस मामले में जमुई थाने में BNSS की धारा 128, 74, 75 और POCSO एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है. तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जिसमें दो नाबालिग भी शामिल हैं. जांच के लिए SIT का गठन किया गया है.

32 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक्शन

पुलिस के मुताबिक, वीडियो को शेयर करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की जा रही है. अब तक 13 फेसबुक, 12 इंस्टाग्राम और 7 X अकाउंट्स के खिलाफ टेकडाउन कार्रवाई की गई है. उन लोगों पर पर POCSO एक्ट और Juvenile Justice Act की धारा 74 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः ‘प्लीज भैया, छोड़ दीजिए…’, जमुई में छात्रा से सड़क पर बदसलूकी का VIDEO वायरल, कई युवकों ने घेरा

क्या है जमुई कांड का मामला?

जमुई कांड का सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें दिखाई दे रहा है कि कुछ लड़कों का एक ग्रुप लड़की को घेरकर उससे नाम और घर के बारे में पूछता दिखाई देता है. इसी दौरान लड़की के साथ मौजूद लड़के को अलग कर दिया जाता है. लड़की के साथ कुछ युवक जबरदस्ती करते नजर आते हैं. वह हाथ जोड़कर उन्हें छोड़ने की अपील करती दिखाई देती है. लड़की उन्हें बताती है कि उसके बैग में कॉपी-किताब हैं और वह नाबालिग है. इस दौरान कुछ युवक लड़की के साथ अश्लील हरकत भी करते नजर आ रहे हैं. किसी ने प्राइवेट पार्ट को छुआ, तो कोई गंदे तरीके से गोद में उठाता दिख रहा है. लड़की को घसीटा भी गया है.

ज़रूर पढ़ें