‘प्लीज भैया, छोड़ दीजिए…’, जमुई में छात्रा से सड़क पर बदसलूकी का VIDEO वायरल, कई युवकों ने घेरा

Jamui Road Girl Harassment Video: ब‍िहार के जमुई में नाबाल‍िग छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी मामला सामने आया है. जिसका वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
jamui news

वायरल वीड‍ियो के ग्रेब

 Jamui Student Harassment Video: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ हुई बदसलूकी का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. वायरल फुटेज में कुछ युवक दोनों को घेरकर परेशान करते नजर आ रहे हैं. जबकि लड़की उनके छोड़ने की गुहार लगाती है. वीडियो सामने आने के बाद अब जाकर पुलिस हरकत में आई है. अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पूरा मामला 19 सितंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की बताया जा रहा है. दोनों 10वीं क्लास में पढ़ते हैं और जमुई शहर के रहने वाले हैं. कोचिंग के बाद दोनों मड़वा पहाड़ की तरफ गए थे. लौटते वक्त सड़क पर कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद दोनों को घेर कर पूछताछ और कथित तौर पर बदसलूकी शुरू कर दी.  वीडियो इतना आपत्तिजनक है कि हम आपको वह दिखा भी नहीं सकते हैं.

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में युवकों का एक ग्रुप लड़की को घेरकर उससे नाम और घर के बारे में पूछता दिखाई देता है. इसी दौरान उसके साथ मौजूद लड़के को अलग कर दिया जाता है. लड़की के साथ कुछ युवक जबरदस्ती करते नजर आते हैं. वह हाथ जोड़कर उन्हें छोड़ने की अपील करती दिखाई देती है. लड़की उन्हें बताती है कि उसके बैग में कॉपी-किताब हैं और वह नाबालिग है.

वीडियो में कुछ युवक लड़की के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं.किसी ने प्राइवेट पार्ट को छुआ, तो कोई गंदे तरीके से गोद में उठाता दिख रहा है. लड़की को घसीटा भी गया है.

पुलिस ने लिया संज्ञान, FIR की बात सामने आई

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. जांच के दौरान पीड़ित छात्र-छात्रा की पहचान की गई.  उनसे घटना के बारे में जानकारी ली गई है. जमुई प्रशासन की ओर से सामने आई जानकारी के मुताबिक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है.  कुछ आरोपियों को चिन्हित किए जाने की भी बात कही गई है.

पूरे मामले पर सरकार ने क्या कहा?

वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर द‍िया है. जबकि इस मामले पर जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार है. यहां मॉब जस्टिस नहीं चल सकता.  जिन लोगों ने ऐसा काम किया है, उनके ऊपर पुलिस एक्शन लेगी. 

ये भी पढ़ें: क्रिकेट के बाद अब सियासी पिच पर उतरेंगे की तैयारी में शमी? एक मुलाकात के बाद चर्चा तेज

ज़रूर पढ़ें