‘JDU का भविष्य निशांत के हाथ में है’, किसे मिलेगी CM की कुर्सी? नीतीश की पार्टी के नेता के बयान से बढ़ी हलचल

नीरज कुमार ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार हैं, वही फैसला लेंगे. वे जो भी फैसला लेंगे, पार्टी के हित में ही होगा. नीतीश कुमार को ही जनता ने 2025 से 2030 के लिए चुना है. नीतीश कुमार के रोड मैप पर ही चलना है.
Nitish Kumar and Nishant Kumar (File Photo)

नीतीश कुमार और निशांत कुमार(File Photo)

JDU leader on Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान के साथ ही बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बिहार में अगले मुख्यमंत्री को लेकर लगातार अटकलों का बाजार गर्म है. इस बीच जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार के एक बयान ने बिहार में सियासी हलचल को और बढ़ा दी है. नीरज कुमार ने कहा है कि जेडीयू का भविष्य नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के हाथों में है.

‘जनता ने दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया है’

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अपना मत स्पष्ट कर दिया है. नीरज कुमार ने कहा, ‘मुख्यमंत्री कौन होगा, ये तो राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा. गठबंधन के घटक दल तय करेंगे. लेकिन मैंने कहा है कि तीर निशांत, तय निशांत. मैंने कहा है कि भविष्य की उड़ान निशांत कुमार. मैंने नालंदा वासियों से अनुरोध किया है कि आशीवार्द दीजिए. जनता ने खड़े होकर दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया है. इसका मतलब ये है कि निशांत कुमार की स्वीकार्यता नालंदा की भूमि पर सार्वजनिक रूप से हो गई है.’

‘निशांत ने बहुत लोगों को अशांत कर दिया है’

वहीं नीरज कुमार ने आगे कहा, ‘निशांत कुमार को क्या दायित्व मिलेगा. यह तो आगे पता चलेगा. लेकिन नेतृत्वकर्ता के रूप में माना गया है कि तीर निशांत, तय निशांत…सुशासन के साथ बढ़ता बिहार, इसकी पहचान नीतीश कुमार. इसलिए हमको नीतीश कमार के रोड मैप पर ही चलना है. निशांत ने बहुत लोगों को अशांत कर दिया है. यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

‘हमारे नेता नीतीश कुमार हैं, वही फैसला लेंगे’

नीरज कुमार ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार हैं, वही फैसला लेंगे. वे जो भी फैसला लेंगे, पार्टी के हित में ही होगा. नीतीश कुमार को ही जनता ने 2025 से 2030 के लिए चुना है. नीतीश कुमार के रोड मैप पर ही चलना है.

वहीं नीरज कुमार ने आरेजेडी नेता तेजस्वी यादव पर भी जमकर निशाना साधा. नीरज ने कहा कि निशांत कुमार की कोई इमरजेंसी लैंडिंग नहीं है, जिस तरह तेजस्वी यादव की हुई है. तेजस्वी यादव पता नहीं कहां-कहां से घूमकर आ गए. निशांत कुमार तो पहले से ही यहां पर हैं.

ये भी पढे़ं: हल्दी की रस्म में संभल SP केके बिश्नोई पिता के साथ जमकर नाचे, IPS अंशिका वर्मा संग 29 मार्च को होगी शादी

ज़रूर पढ़ें