’12 सीटों पर सिमट जाएगी JDU’, पार्टी से निकाले जाने पर अनंत सिंह का पहला रिएक्शन

Bihar News: MLC चुनाव में JDU प्रत्‍याशी नीरज कुमार का खुल्‍लम-खुल्‍ला विरोध करने वाले अनंत सिंह पार्टी से हटाए जाने के बाद मीडिया से बातचीत की है. जानें क्या कहा?
anant singh

जेडीयू विधायक अनंत सिंह

Anant Singh Reaction: बिहार में हाल ही में एमएलसी चुनाव हुआ है. जिसके परिणाम आने बाकी हैं, लेकिन जेडीयू ने चुनाव प्रचार के दौरान बगावत करने वाले नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इसमें मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी का नाम भी शामिल है. पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद से अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. जब उनसे निष्कासित किए जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जेडीयू 12 सीटों पर सिमट जाएगी. हम नीतीश कुमार के साथ थे और हमेशा रहेंगे. जानें अनंत सिंह ने क्या कुछ कहा?

दरअसल, अनंत सिंह ने एमएलसी चुनाव के दौरान अपनी पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार का समर्थन नहीं किया, बल्कि जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार-प्रसार करते नजर आए. अनंत सिंह एमएलसी चुनाव में अनुज सिंह के नामांकन से लेकर वोटिंग के दौरान तक साथ रहे. इस दौरान रोड शो भी किया. जबकि अनंत सिंह की पार्टी जेडीयू से भी प्रत्याशी चुनावी मैदान में रहा. इस दौरान अनंत सिंह पर पार्टी की गाइडलाइन को तोड़ने का आरोप लगा और मतदान के बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

जेडीयू प्रत्याशी का विरोध करने पर नपे अनंत सिंह

MLC चुनाव में JDU प्रत्‍याशी नीरज कुमार का खुल्‍लम-खुल्‍ला विरोध करने वाले अनंत सिंह पार्टी से हटाए जाने के बाद मीडिया से बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने पार्टी को नसीहत भी दी. अनंत सिंह ने कहा कि अगले चुनाव में पार्टी को औकात का पता चल जाएगा. जेडीयू 12 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी. जब उनसे नीतीश कुमार के संबंधों को लेकर बातचीत की गई, तो अनंत सिंह ने कहा कि हम नीतीश कुमार के साथ थे और साथ रहेंगे.

ये भी पढ़ेंः ब‍िहार में चल पाएगा छोटे सरकार का जलवा? एग्जिट पोल में क्‍या हुआ अनंत सिंह के कैंडिडेट का हाल

जनता मालिक, फैसला स्वीकार

अनंत सिंह ने कहा कि हम कोई गलत काम नहीं किए हैं. पार्टी हमको निकाल दिया तो निकाल दिया. उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है, जिसका असर आगे देखने को मिलेगा. जेडीयू के नीतीश कुमार ने बनाया था, लेकिन आज चला दूसरे लोग रहे हैं. हमें सदस्यता चली जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. वहीं, दूसरी पार्टी में शामिल होने की अटकलों को लेकर उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि जनता जो भी फैसला लेगी. वे स्वीकार है.

ज़रूर पढ़ें