JNU Clash: जेएनयू में जबरदस्त बवाल, आधी रात भिड़े ABVP-लेफ्ट कार्यकर्ता, पथराव और मारपीट में कई घायल
जेएनयू में ABVP और लेफ्ट के बीच विवाद.
JNU Clash: दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में एक बार फिर वामपंथी समूह और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच जंग छिड़ गई है. मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट तक हो गई. एक ओर वामपंथी समूहों ने एबीवीपी पर मारपीट का आरोप लगाया है, तो वहीं ABVP ने वामपंथी समूहों पर मारपीट की बात कही है. दोनों पक्ष एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगा रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. जानें दोनों पक्षों ने क्या आरोप लगाया?
ABVP ने आरोप लगाते हुए कहा, हमारे साथी प्रतीक भारद्वाज को वामपंथी समूह के सदस्यों ने मारा और उनकी आंखों में अग्निशामक पाउडर फेंक दिया. प्रतीक पर जानलेवा हमला किया गया. इस दौरान एक सिलेंडर खोलकर इस्तेमाल किया गया. फिलहाल, गंभीर हालत में प्रतीक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.
"JNU अर्बन नक्सल की नर्सरी बन गई है…"- JNU में लेफ्ट विंग ग्रुप्स और ABVP वर्कर्स के बीच झड़प पर बोले गिरिराज सिंह#JNU #ABVP #Delhi @girirajsinghbjp pic.twitter.com/grKoemax9H
— Vistaar News (@VistaarNews) February 23, 2026
JNU विवाद में क्या बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
JNU में उठे विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “ऐसे लोगों पर कड़े कानून बनने चाहिए. ये राहुल गांधी की टुकड़े-टुकड़े गैंग है. JNU अर्बन नक्सल की नर्सरी बन गई है. इन लोगों पर कड़ा कानून लाया जाना चाहिए. ये देश के प्रति समर्पित नहीं हैं. लेफ्ट ऑर्गनाइजेशन वहां देश के विरोधियों को पैदा करती है. जो लड़के लेफ्टिस्ट नहीं हैं उन्हें ये लोग ABVP का सदस्य कहते हैं और उन्हें मारते हैं.”
रविवार को लेफ्ट विंग ने निकाला था मार्च
सोमवार को जेएनयू स्टूडेंट संघ (JNUSU) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया है. जिसमें बताया गया कि जातिवादी और सामंतवादी ABVP ने JNUSU के इक्वालिटी मार्च पर हिंसक हमला करने की कोशिश की थी. वामपंथी संगठनों ने रविवार को अपने कई मुद्दों को लेकर यूनिवर्सिटी में विरोध किया था. वामपंथी समूह के अनुसार, इस मार्च का मकसद दलितों और UGC इक्विटी रेगुलेशंस के बारे में अपमानजनक बातें करने के लिए VC के इस्तीफे की मांग करना था.
ये भी पढ़ेंः ‘INDIA गठबंधन में ममता बनर्जी सबसे मजबूत नेता’, मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठाए सवाल
दोनों पक्षों में मारपीट का लगाया आरोप
ABVP ने आरोप लगाया कि वामपंथी संगठन स्कूल में ताला बंद करने लगे, तो वहां पर पढ़ने वाले छात्रों ने विरोध किया. विरोध करने पर वामपंथी संगठन के गुंडों ने हमला कर दिया. जब हम लोग उनसे बात करने पहुंचे, तो पत्थरबाजी शुरू कर दी. ABVP ने छात्र संघ की अध्यक्षा पर ही मारपीट और हमला कराने का आरोप लगाया है. फिलहाल, इस विवाद में हुई मारपीट के दौरान कई छात्र घायल हुए हैं. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. अब देखना यह होगा कि आगे क्या कार्रवाई होती है.