‘राहुल गांधी इतना गंदा बोलते हैं कि उन्हें ट्यूशन देना चाहिए’, लोकसभा में कांग्रेस नेता पर जमकर भड़कीं कंगना रनौत

कंगनौ रनौत ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, 'कांग्रेस के शासन काल में बैंकों के इतने खस्ताहाल थे कि उनका रिकवरी रेट महज 5 से 20 परेसेंट थे. कांग्रेस के शासन में प्रधानमंत्री उद्योगपतियों को लोन दिलाने के लिए बैंक में फोन करते थे.'
Kangana Ranaut and Rahul Gandhi (File Photo)

कंगना रनौत और राहुल गांधी(File Photo)

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. लोकसभा में बोलते हुए कंगना ने कहा कि राहुल गांधी दुनियाभर में देश के बारे में इतना गलत बोलते हैं कि उन्हें शर्म आनी चाहिए. उन्हें बोलने के लिए ट्यूशन देना चाहिए.

कांग्रेस के समय बैंकों का NPA 11.5 परसेंट था, अब 2.25 रह गया

शुक्रवार को कंगना रनौत लोकसभा में राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर भड़कीं. कंगना ने कहा, ‘बैंक किसी भी अर्थ व्यवस्था का आधार होते हैं. कांग्रेस सरकार में बैंकों में इतना खस्ताहाल किया था कि 5 परसेंट से लेकर 20 परसेंट तक रिकवरी रेट था. कांग्रेस के ऐसे वित्त मंत्री थे जो कहते थे कि ये अनपढ़ और गंवार लोगों का देश है.

कांग्रेस ने यहां के लोगों का आत्मविश्वास तार-तार कर दिया था. उस आत्मविश्वास को हमारी सरकार ने जगाया. पीएम मोदी ने 50 करोड़ से ज्यादा जनधन खाते खुलवाए. सभी को बैंकों से कनेक्ट किया. कांग्रेस के समय बैंकों का एनपीए 11.5 था और मार्च 2025 में वो घटकर 2.25 हो गई है. लेकिन राहुल गांधी कहते हैं कि हमारी इकोनॉमी डूब रही है. पूरी दुनिया में जाकर देश के बारे में गंदा बोलते हैं. उनको शर्म आनी चाहिए कि हर जगह जाकर इकोनॉमी के बारे में इतना गलत बोलते रहते हैं.’

‘कांग्रेस के शासन में उद्योगपतियों को लोन दिलाने के लिए PM फोन करते थे’

कंगनौ रनौत ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आगे कहा, ‘कांग्रेस के शासन काल में बैंकों के इतने खस्ताहाल थे कि उनका रिकवरी रेट महज 5 से 20 परेसेंट थे. कांग्रेस के शासन में प्रधानमंत्री उद्योगपतियों को लोन दिलाने के लिए बैंक में फोन करते थे. कांग्रेस के वित्त मंत्री कहते थे कि ये गंवारों का देश है. ये डिजिटल भुगतान क्या करेंगे.

ये भी पढे़ं: ‘टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करना होगा, देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा’, मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक के बाद बोले PM मोदी

ज़रूर पढ़ें