कोटा में भरभराकर गिरी 3 मंजिला इमारत, मलबे में दबे 2 लोगों की मौत, 13 घायल, रेस्क्यू जारी
कोटा में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई है.
Kota Building Collapse: राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार की रात एक तीन मंजिला इमारत अचानक से भर-भराकर गिर गई. इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं. पुलिस और बचाव दल पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे रहे. फिलहाल, अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
कोटा मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल संगीता सक्सेना ने कहा, “कुल 10 लोग आए, जिनमें से दो को मृत लाया गया था। 2 मरीज अभी हमारे पास एडमिट हैं उन्हें मामूली चोटें आई हैं, और उनका इलाज चल रहा है. मामूली चोट वाले तीन मरीजों का इलाज करके उन्हें यहां से डिस्चार्ज कर दिया गया. एक व्यक्ति रेस्क्यू टीम का सदस्य था.” हालांकि बाद में प्रशासन ने 15 लोगों की अस्पताल पहुंचने की पुष्टि की है. प्रशासन के अनुसार 2 की मौत हो गई है, जबकि 13 घायल हुए थे. जिसमें 2 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है.
#WATCH राजस्थान: कोटा मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल संगीता सक्सेना ने कहा, "कुल 10 लोग आए, जिनमें से दो को मृत लाया गया था। 2 मरीज़ अभी हमारे पास एडमिट हैं… उन्हें मामूली चोटें आई हैं, और उनका इलाज चल रहा है… मामूली चोट वाले तीन मरीज़ों का इलाज करके उन्हें यहां से डिस्चार्ज कर… https://t.co/CO7Pmr6iR4 pic.twitter.com/85tlQRXU6F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2026
कैसे हुआ हादसा?
कोटा कलेक्टर पीयूष समारिया ने बताया कि तीन मंजिला बिल्डिंग जो भरभराकर गिर गई है, उसके बगल में बनी एक पुरानी बिल्डिंग पर तोड़-फोड़ का काम चल रहा था. शायद इसी वजह से जिस बिल्डिंग में हादसा हुआ, उसकी नींव कमजोर हो गई थी. हालांकि, हादसा किन वजहों से हुआ है. यह तो जांच के बाद ही क्लियर हो पाएगा.
घायलों की हुई पहचान
- कोटा मेडिकल कॉलेज के CMHO नरेंद्र नागर ने बताया कि इस हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं. घायलों की पहचान शालीन सुवास्या (25) निवासी कुन्हाड़ी, सुदीता (30) निवासी कोटा, मोहम्मद जहांगीर (30) निवासी महावीर नगर, पूरब मीणा (24) निवासी जय हिंद नगर, बोरखेड़ा, भूपेंद्र (40) निवासी रंगबाड़ी, तलब निवासी सुभाष नगर, नावेद (20) निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है.
- इसके अलावा रेस्टोरेंट मालिक मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद साबिर निवासी झारखंड भी घायल हुए हैं. एक रेस्क्यू टीम का कर्मचारी रॉकी डेनियल भी इस हादसे में घायल हुआ है. दो लोगों को मामूली चोटें आई थी, जिसे इलाज के बाद घर भेज दिया है.
ये भी पढे़ंः रूस में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में घुसकर भारतीय छात्रों पर हमला, चाकूबाजी में 4 घायल
लोकसभा स्पीकर ने जताया दुख
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ‘एक्स’ पर लिखा, “कोटा के इंद्रविहार में बिल्डिंग गिरने की घटना बहुत दुखद है. मैं जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं. मैंने डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर समेत संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव अभियान तेजी से चलाने का निर्देश दिया है. साथ ही, मैंने उन्हें यह भी निर्देश दिया है कि हादसे में घायल सभी लोगों को सही और तुरंत मेडिकल इलाज मिले. मैं भगवान से सभी घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं और इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों को हिम्मत और हौसला मिले, इसकी कामना करता हूं.”