घर के पास है PNG तो ले लें कनेक्शन, वरना LPG सप्लाई होगी बंद, सरकार का बड़ा फैसला
एलपीजी और पीएनजी
LPG Crisis: मिडिल ईस्ट जंग की वजह से दुनियाभर में गैस-तेल का संकट मंडरा रहा है. भारत में भी स्थिति सामान्य होते नजर नहीं आ रही है. माना जा रहा है कि जब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ओपेन नहीं हो जाता. तब तक गैस-तेल की किल्लत बनी रह सकती है. इस दौरान सरकार ने भी गैस से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. हालांकि सरकार उपभोक्ताओं की हरसंभव मदद का प्रयास कर रही है. इसी बीच सरकार ने एक और फैसला लिया है. यहां जानें गैस को लेकर सरकार का आदेश.
सरकार ने गैस की कमी को देखते हुए साफ कर दिया है कि अगर किसी जगह पर पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) मौजूद है और वहां लोग इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो ऐसे लोगों को एलपीजी नहीं दी जाएगी. इन दिनों देश में एलपीजी गैस की काफी समस्या आ रही है. इसलिए सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है. इस आदेश का मकसद है कि गैस नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो और किसी एक ईंधन पर निर्भर नहीं रहना पड़े. खासकर इस दौरान कमर्शियल गैस की सप्लाई सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है. इसके अलावा जिनके पास एलपीजी और पीएनजी दोनों हैं. ऐसे लोगों को गैस सिलेंडर जमा करने होंगे.
क्या है सरकार का फैसला?
ऐसे कई घर हैं, जहां पर पीएनजी पहुंच गई है. इसके बावजूद भी लोगों ने एलपीजी सिलेंडर जमा नहीं किया. बल्कि दोनों रखे रहें. एजेंसियों की ओर से ऐसे लोगों को बार-बार अलर्ट का मैसेज भी गया लेकिन इसके बावजूद भी लोगों ने ध्यान नहीं दिया. इसलिए अब ऊर्जा संकट के बीच सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है. इसके मुताबिक, घर के पास पीएनजी पाइपलाइन आ गई है और वे कनेक्शन नहीं ले रहे हैं तो 3 महीने में उनकी एलपीजी सप्लाई बंद हो जाएगी.
ये भी पढ़ेंः क्या 45 दिनों में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर? दावों पर आ गया सरकार का बड़ा बयान
देश में लगभग 1 करोड़ 57 लाख PNG कनेक्शन
रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले दिल्ली में ही कई लाख ऐसे परिवार हैं. जिन्होंने पीएनजी के बाद भी एलपीजी जमा नहीं किया. दिल्ली में लगभग 44 लाख परिवारों के पास एलपीजी कनेक्शन और करीब 1 लाख 27 परिवारों के पास पीएनजी कनेक्शन भी है. देशभर की अगर बात की जाए, तो करीब 33.05 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता हैं और 1 करोड़ 57 लाख के आसपास पीएनजी कनेक्शनधारी हैं. इसलिए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है.