महाराष्ट्र सरकार का बड़ा तोहफा, माफ होंगे 56 लाख किसानों के कर्ज, जानें प्रक्रिया
महाराष्ट्र सरकार का किसानों के लिए बड़ा तोहफा
56 Lakh Farmers Relief: महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है. किसानों के लिए सरकार ने कर्जमाफी योजना की घोषणा की है. जिसका लाभ प्रदेश के करीब 32 लाख किसानों को मिलेगा. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी योजना 2026’ के तहत किसानों के 2 लाख तक के कर्ज माफ करने की घोषणा की है. जानें क्या होगी कर्जमाफी की प्रक्रिया और क्या होगा लाभ?
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों को 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने के लिए योजना का ऐलान किया गया है. प्रदेश के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कर्ज के बोझ के कारण अब राज्य में एक भी किसान आत्महत्या न करे. इसका पूरा ध्यान रखें. इसके साथ ही कोई भी पात्र कर्जदार किसान इस कर्ज माफी से वंचित न रहे, इसके लिए प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ काम करना चाहिए.
56 लाख किसानों को मिलेगा फायदा
सरकार ने इस योजना पर ₹36,585 करोड़ खर्च करने का फैसला किया है. इसके साथ ही पहले चरण में पात्र किसानों की लिस्ट भी जारी कर दी है. किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने ₹36,585 करोड़ की इस बड़ी कर्ज माफी योजना लॉन्च की है. सरकार की इस योजना से प्रदेश के करीब 56 लाख किसानों को फायदा मिलेगा.
ये भी पढ़ेंः मजदूरों के लिए वरदान बना ई-श्रम पोर्टल, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मिलेंगे कई बड़े फायदे
ऐसे मिलेगा पैसा
बता दें, राजस्व विभाग द्वारा पात्र किसानों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS भेजा जाएगा. योजना का लाभ लेने के लिए जिन किसानों के मोबाइल में एसएमएस गए हैं. उन किसानों को आधार ऑथेंटिकेशन (Aadhaar Authentication) पूरा करना होगा. जब वेरिफिकेशन सफल हो जाएगा, तो सीधे DBT के जरिए कर्ज माफी की राशि लोन खाते में जमा कर दी जाएगी. महाराष्ट्र सरकार किसानों पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए योजना को तेजी से लागू कर रही है.