Palghar Road Accident: मातम में बदली शादी की खुशियां, सड़क हादसे में 13 बारातियों की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल
पालघर सड़क हादसा
Palghar Road Accident: महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां पर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बारातियों से भरे आयशर ट्रक की सामने चल रहे कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है वहीं 20 लोग भंगीर रूप से घायल बताएं जा रहे है.
धानिवरी गांव के पास हुआ हादसा
हादसा धानिवरी गांव के पास हुआ है. इस हादसे में पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि ट्रक में लगभग 100 लोग सवार थे जो शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर ट्रक ने सामने चल रहे कंटेनर से टक्कर मारी. ये टक्कर इतनी भीषण थी ट्रक सड़क पर ही पलट गया और लोग भारी भरकम ट्रक के नीचे फंस गए.
कई लोगों की हालत गंभीर
घटना के तुरंत बाद वहां चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायल लोगों को बाहर निकालकर कासा उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
प्रारंभिक जांच में यह हादसा ड्राइवर की लापरवाही से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही असली कारण स्पष्ट होगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है. इस हादसे के बाद मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर चल रहे अधूरे कंक्रीटिंग कार्य को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं.
पूर्व सांसद और वर्तमान विधायक राजेंद्र गावित ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने मांग की है कि घायलों और मृतकों के परिवारों को तुरंत सहायता दी जाए. साथ ही लंबे समय से अटके ट्रॉमा सेंटर के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की भी अपील की है.
ये भी पढ़ें: पति बना हैवान: मऊगंज में पत्नी पर दरिंदगी की इंतहा, मारपीट के बाद प्राइवेट पार्ट में घोंपी लोहे की सरिया, हालत नाजुक