ममता को बड़ा झटका, TMC के बागियों में सयानी घोष भी, स्पीकर को लिखे लेटर में ‘काबा- मदीना’ वाली सांसद के साइन!

Mamata TMC Rebel MP List Updated: बंगाल की पूर्व सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगने वाला है. जानकारी के अनुसार, सयानी घोष का नाम भी बागियों की लिस्ट में शामिल है और उन्होंने इस लिस्ट में साइन भी किया है.
Sayani Ghosh

सयानी घोष

Saayoni Ghosh TMC Rebel MP List: बंगाल की पूर्व सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगने वाला है. क्योंकि TMC के बागी सांसदों की लिस्ट में उनकी सबसे करीबी मानी जाने वाली MP सयानी घोष का भी नाम शामिल है. यानी अब लगभग टीएमसी के संसदीय दल में टूट कंफर्म मानी जा रही है. ममता की पार्टी के 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर संसद में अलग से व्यवस्था देने की मांग की है. इसी बीच पता चला कि सयानी घोष का नाम भी बागियों की लिस्ट में शामिल है और उन्होंने इस लिस्ट में साइन भी किया है.

सांसद सयानी घोष का पार्टी से बगावत करना ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है. सयानी घोष विधानसभा चुनाव 2021 से पहले टीएमसी का दामन थामा था. इस दौरान आसनसोल सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन भाजपा प्रत्याशी से हार गईं.

जादवपुर से टीएमसी की लोकसभा सांसद हैं सयानी घोष

बता दें, सयानी घोष जादवपुर संसदीय क्षेत्र से टीएमसी की लोकसभा सांसद हैं. सयानी घोष बंगाल की अभिनेत्री और गायिका भी हैं. इस बार के बंगाल विधानसभा चुनाव में सयानी घोष ने चुनाव प्रचार के दौरान मंच से ही गाना गाया था. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. मेरे दिल में है काबा और आंखों में मदीनाट. इस गाने के बाद बंगाल में भाजपा ने टीएमसी को घेरा था और ममता बनर्जी पर मुस्लिम तुष्टीकरण के आरोप लगाए थे.

ये भी पढ़ेंः ममता और TMC का एक और व‍िकेट गिरा! सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

राघव चड्ढा के पार्टी छोड़ने पर कसा था तंज

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा जब भाजपा में शामिल हो गए थे. तब सयानी घोष ने तंज कसते हुए कहा था कि मैं कोई चड्ढा नहीं हूं, जो चड्ढी बन जाऊं. घोष हमेशा घोष ही रहेगा. लेकिन अब उनका नाम बागियों की लिस्ट में देखकर हर कोई हैरान है. फिलहाल, अभी कोई आधिकारिक जानकारी सयानी घोष के पार्टी छोड़ने या शामिल होने की नहीं आई है.

ज़रूर पढ़ें