बंगाल चुनाव से पहले EVM को लेकर सियासत, ममता बनर्जी ने गड़बड़ी की आशंका जताई, बोलीं- कोई भी व्यक्ति BJP के सामने बिके नहीं
ममता बनर्जी(File Photo)
Mamata Banerjee on EVM: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति चरम पर है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर आशंका जताई है. ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा. रविवार को ममता बनर्जी ने मुर्शीदाबाद के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से ईवीएम को लेकर सतर्क रहने की अपील की है.
‘BJP के सामने कोई भी व्यक्ति ना बिके’
ममता बनर्जी ने जनता से अपील की है कि वोट डालने से पहले ईवीएम को अच्छी तरह चेक करें. वहीं बूथ एजेंटों से कहा है कि जो भी इस काम के लिए तैनात किए जाते हैं. वो बीजेपी के सामने बिके नहीं बल्कि बंगाल की जनता के लिए काम करें. सभी को ये ध्यान रखना होगा कि ईवीएम को हैक ना किया जाए.
#WATCH | मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "सभी EVM मशीन अच्छी तरह से चेक करें। बूथ एजेंट भी EVM अच्छी तरह से चेक करें… मुझे उनका प्लान पता है… वोटिंग के बाद, CRPF, केंद्रीय बल… pic.twitter.com/MpFMa0VInx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2026
‘केंद्रीय बल अंदर जाकर मशीन ना बदल पाएं’
ममता बनर्जी ने वोटर्स से अपील की है कि बटन दबाकर इस चीज को सुनिश्चित कर लें कि वोट सही जगह जा रहा है या नहीं. इसके अलावा उन्होंने सीआरपीएफ समेत केंद्रीय सुरक्षा बलों पर भी सवाल उठाया है. ममता बनर्जी ने कहा कि हमको ये ध्यान देने की जरूरत है कि सुरक्षा बल ड्यूटी के बाद मशीन ना बदलने पाएं. ममता ने अपील करते हुए कहा कि मतदान के बाद भी हमको ईवीएम की निगरानी करनी होगी, जिससे कि कोई भी गड़बड़ी ना की जा सके.
आंदोलन वाली बात पर कांग्रेस ने साधी चुप्पी
वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी मिलकर चुनाव लड़ती हैं. चौधरी ने कहा, ‘हिंदुस्तान में ममता बनर्जी के रहते हुए मैं बीजेपी के करीब नहीं जा सकता. ममता बनर्जी खुद हाथ पकड़कर बीजेपी को बंगाल में ले आई थी. बीजेपी की सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं. ममता बनर्जी जब तक हैं, अधीर रंजन चौधरी की जरूरत नहीं है.’
टीएमसी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को लेकर कांग्रेस ने साथ नहीं दिया. जब इसको लेकर अधीर रंजन चौधरी से सवाल किया गया तो कांग्रेस नेता ने चुप्पी साध ली और कहा कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.
ये भी पढे़ं: महाराष्ट्र: गढ़चिरौली के 68 गांव बने बाल विवाह-मुक्त, गांव वालों के संकल्प ने बदली तस्वीर