भारतीय रिफाइनरी से ऊर्जा संकट दूर करना चाहते हैं ट्रंप! रूबियो के जामनगर दौरे से यूएस को कितना फायदा?
भारतीय रिफाइनरी से अमेरिका में दूर होगा ऊर्जा संकट?
Energy Diplomacy Reliance Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारतीय दौरे पर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने गुजरात के जामनगर में दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल साइट रिफाइनरी का दौरा दिया. इस दौरान भारतीय उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी साथ रहे. दौरे से पहले रूबियो ने मुंबई में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने रिफाइनरी से लेकर अमेरिकी ट्रेड डील पर बात की थी. मार्को रूबियो जामनगर की रिफाइनरी को देख काफी प्रभावित हुए.
दरअसल, मार्को रूबियो ने मुंबई में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के सामने कहा था कि भारत के पास भले ही दुनिया के कुल कच्चे तेल के भंडार का एक प्रतिशत से भी कम हिस्सा हो, लेकिन कच्चे तेल को रिफाइन करने के मामले में भारत एक वैश्विक सुपरपावर है. इस दौरान उन्होंने जामनगर स्थित रिफाइनरी का ही जिक्र किया था.
भारत में दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी
बता दें, कच्चे तेल की रिफाइनरी के मामले में भारत टॉप-5 में शामिल है. दुनिया की लगभग 825 रिफाइनरियों में भारत में 23 एक्टिव रिफाइनरियां मौजूद हैं. यही वजह रही है कि जब होर्मुज की वजह से पूरी दुनिया में संकट गहराया, तो भारत को ज्यादा परेशानियां नहीं हुईं. क्योंकि भारत के पास अपनी खुद की रिफाइनरियां थीं. भारतीय रिफाइनरिंग की यहीं से ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है, कि दुनिया के 40 देशों से कच्चा तेल आयात करता है, तो 100 से ज्यादा देशों को रिफाइंड प्रोडक्ट निर्यात करता है.
ये भी पढ़ेंः CJP के सौरभ-आशुतोष को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भेजा समन, जेल से बाहर आते ही बढ़ी मुश्किलें
अमेरिका में बढ़ी तेल की कीमत
जामनगर रिफाइनरी का संचालन रिलायंस इंडस्ट्री करती है, जो दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल साइट रिफाइनरी है. अमेरिका में तेल की कीमत करीब 40 प्रतिशत बढ़ चुकी है. यही वजह है कि ट्रंप भारत के साथ जल्द डील करना चाहते हैं. ट्रंप प्रशासन ने रिलायंस के साथ 28 लाख 32 हजार करोड़ रुपये के एक विशाल समझौते पर चर्चा की है. जिसके तहत रिलायंस टेक्सास के ब्राउन्सविले में जामनगर जैसी उन्नत रिफाइनरी स्थापित की जाएगी. मार्को रूबियो ने अपनी रात जामनगर में ही बिताई और आज गुरुवार की सुबह 6 बजे अमेरिका के लिए रवाना हो गए.