घर की दीवार पर मैसेज, दूध के गिलास…मथुरा में एक ही परिवार के 5 शव मिलने से मचा हड़कंप

Mathura Family Suicide: मथुरा में एक ही परिवार को 5 लोगों ने सुसाइड कर जीवन लीला खत्म कर ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Mathura Suicide News

मथुरा में एक ही घर पर मिले 5 शव

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से सनसनी फैल गई. मरने वालों में दो बेटियां, 1 बेटा और दंपति शामिल हैं. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास दूध के गिलास रखे मिले हैं, जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि दूध में जहर मिलाकर पीने से सभी की मौत हुई होगी. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, परिवार ने रात को ही एक साथ सुसाइड कर लिया था, लेकिन दरबाजा बंद होने की वजह से किसी को भी जानकारी नहीं लगी. सुबह होने पर जब दरवाजा नहीं खुला और घर के लोग बाहर नहीं निकले, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया. अंदर जाकर देखा तो सभी मृत अवस्था में पड़े थे.

पुलिस जांच में जुटी

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक साथ 5 लोगों के सुसाइड को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है. पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने में लगी है. पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया गया है. मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी.

दीवार पर लिखा सुसाइड नोट

पुलिस के मुताबिक, एक ही परिवार के एक साथ 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली है. जिसमें एक दंपति, उसकी 2 बेटी और 1 बेटा शामिल है. खप्परपुर निवासी मनीष (35) खेती का काम करते थे. उनकी पत्नी सीमा (32) घर पर ही कामकाज करती थी. आत्महत्या करने से पहले घर की दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा, हम स्वंय आत्महत्या कर रहे हैं. मनीष के पिता की कुछ दिन पहले ही मौत हो चुकी है. उनके दो भाई घर के बगल में ही रहते हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘गर्व है मैं ठाकुर हूं…’, प्राइवेट बैंक की महिला कर्मचारी ने दी सफाई, धमकी देने का वीडियो हुआ था वायरल

2018 में हुई थी शादी

इस घटना की जानकारी लगते ही हर कोई हैरान रह गया. परिजनों के मुताबिक दोनों की शादी साल 2018 में हुई थी. किसी प्रकार का विवाद की भी जानकारी नहीं मिली. दंपति बच्चों के साथ रहते थे. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है.

ज़रूर पढ़ें