Medical Store Closed: 8 लाख मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल आज, देशभर में बंद रहेंगी दवा दुकानें, जानें AIOCD की मांगें

AIOCD Medical Store Closed: आज देशभर में करीब 8 लाख से ज्यादा दवा दुकानें बंद रहेंगी. AIOCD ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है.
Medical Store Closed Today

आज देशभर में बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

AIOCD Nationwide Strike Impact: आज देशभर में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने 24 घंटे तक अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला किया है. यानी आज देशव्यापी हड़ताल किया गया है. इस दौरान किसी भी मरीज को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए आपातकालीन व्यवस्था की गई है. दावा है कि इस हड़ताल में करीब 15 लाख से ज्यादा केमिस्ट और ड्रगिस्ट शामिल होंगे. जानें AIOCD की क्या हैं मांगें?

दरअसल, AIOCD ने यह हड़ताल ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स द्वारा दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और भारी डिस्काउंटिंग के विरोध में किया है. AIOCD का कहना है कि अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री से पारंपरिक मेडिकल स्टोर्स का कारोबार प्रभावित हो रहा है. जिसकी वजह से मरीजों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ने की संभावना है. इसलिए संगठनों ने अपनी मांगो से साथ हड़ताल करने का ऐलान किया है.

क्या हैं मांगें?

AIOCD के अध्यक्ष के मुताबिक, सरकार की नीतियों की वजह से खुदरा दवा व्यापारियों को नुकसान पहुंच रहा है. जिसकी वजह से सभी दवा संगठनों ने सरकार के सामने अपनी 3 मांगें रखी हैं. संगठनों की मांग है कि सरकार GSR 817 अधिसूचना (ऑनलाइन दवाओं की बिक्री को लेकर बनाया गया था) को रद्द करे और नए सिरे से ढांचा तैयार करे. इसके अलावा कोरोना महामारी के दौरान लागू की गई अधिसूचना GSR 220 को भी बंद किया जाए और ऑनलाइन कंपनियों द्वारा दिया जा रहा बेतहाशा डिस्काउंट को रोका जाए. ताकि खुदरा दुकानदार भी प्रतिस्पर्धा में टिक सके.

ये भी पढ़ेंः जनता पर महंगाई की मार, तेल कंपनियों पर मुनाफ़े की बौछार, यहां जानिए कैसे?

एमपी-सीजी समेत देशभर में हड़ताल

मेडिकल संगठनों में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है. हड़ताल को ध्यान में रखते हुए सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभागों और ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (DCA) ने कमर कस ली है. हालांकि, प्रशासन ने हड़ताल को देखते हुए कुछ मेडिकल स्टोर्स को 24 घंटे खुला रखने की व्यवस्था की है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार से समस्या न हो. सरकार के बातचीत के बाद कुछ राज्यों में दवा संगठनों ने हड़ताल वापस भी लेने की बात कही है.

ज़रूर पढ़ें