बिहार में बोर्ड परीक्षा में लेट होने पर छात्र दीवार फांदकर दाखिल हुए, पटना में गेट के बाहर रोते नजर आईं लड़कियां
नवादा में परीक्षा में लेट छात्रों ने दीवार कूदकर किया प्रवेश
Nawada Board Exam: बिहार के नवादा जिले में बोर्ड परीक्षा में देरी से पहुंचने वाले छात्रों को जब एंट्री नहीं दी गई तो सब दीवार कूदकर अंदर प्रवेश कर गए. यह घटना परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है. हालांकि, ड्यूटी के दौरान लगाए गए पुलिसकर्मियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एक युवक को पकड़ लिया है. वीडियो के अधार पर अब पुलिस दीवार कूदकर अंदर करने वाले छात्रों की पहचान करने में जुटी है. यह घटना नवादा जिले के कन्हाई इंटर स्कूल का है.
दरअसल, स्कूल प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए देरी से आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं करने दिया. इस दौरान छात्रों ने प्रवेश करने का नया तरीका ढूंढ निकाला. जिसे देखकर सब हैरान रह गए. इसमें सिर्फ छात्र ही नहीं बल्कि छात्राएं भी शामिल रहीं. इस दौरान स्कूल तक छात्रों को छोड़ने आए परिजनों ने उन्हें रोकने की बजाय दीवार कूदने में सहयोग किया और उन्हें परीक्षा स्थल तक पहुंचाया. किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.
33 हजार से ज्यादा छात्र दे रहे परीक्षा
- छात्रों के परीक्षा केंद्र में देरी से पहुंचने की वजह चाहे जो भी रही हो, लेकिन यह दृश्य काफी चौंकाने वाला रहा. छात्रों के अंदर परीक्षा देने की जल्दबाजी और भविष्य को लेकर चिंता ने उन्हें जोखिम उठाने के लिए मजबूर कर दिया. इस जोखिम छात्रों के साथ छात्राएं भी पीछे नहीं रहीं.
- नवादा में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 36 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 33 हजार से ज्यादा छात्र शामिल हो रहे हैं. हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी है लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग चालाकी दिखाने का प्रयास कर रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः ‘…बिहारी बाबू! शराब रखते हो तो चिप्स भी रखा करो’, घर में चोरी करने के बाद चोर ने दी अजीब सलाह
पटना में रोते नजर आईं छात्राएं
नवादा के साथ ही पूरे प्रदेश में ही बोर्ड परीक्षा कराई जा रही है. राजधानी पटना में कुछ छात्राएं तय समय से 2 मिनट लेट हो गईं, जिसे प्रवेश नहीं मिला. काफी देर तक वे मिन्नतें करती रहीं. लेकिन गेट नहीं खुला. इस दौरान वे गेट के बाहर ही रोते नजर आईं. बिहार बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचने का निर्देश जारी किया है.