एयरफोर्स संभालेगी NEET पेपर को एग्जाम सेंटर तक पहुंचाने का काम? लीक से बचाने या फिर कुछ और प्‍लान

Neet Retest Security: नीट एग्जाम पेपर की सुरक्षा को लेकर सरकार अब सख्त कदम उठा सकती है. एग्जाम सेंटर तक पेपर पहुंचाने के लिए एयरफोर्स के विमानों का इस्तेमाल किया जा सकता है. 
neet re exam

एयरफोर्स व‍िमानों का होगा यूज

NEET Re Exam News: नीट-UG पेपर लीक होने के बाद से ही तमाम एजेंसियों पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि जिन एजेंसियों को इस पेपर को कराने की जिम्मेदारी दी जा रही है. वही इसको लीक कराने में मदद करती हैं. इस तरह के आरोप पहली बार नहीं लगे हैं. नीट पेपर लीक मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं एग्जाम के लिए सरकार ने अब नई तैयारी की है, जिसमें अब भारतीय वायुसेना की बड़ी भूमिका होगी.

नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक और फजीहत के बाद अब सरकार आगामी 21 जून को होने वाले री-टेस्ट को पूरी तरह ‘फूलप्रूफ’ बनाने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाने जा रही है. सरकार अब क्वेश्चन पेपर को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) के विमानों का इस्तेमाल करेगी. हालांकि इसका औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन इसको लेकर विचार किया जा रहा है.

नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा को लेकर बीते दिन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक हाई लेवल बैठक की थी. इस बैठक की अध्यक्षता खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जिसमें धर्मेंद्र प्रधान और ज्‍योतिरादित्‍य स‍िंध‍िया भी शामिल हुए.

विमानों से पेपर भेजे जाएंगे?

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस हाईलेवल मीटिंग में इस बात पर चर्चा की गई कि लीक और गड़बड़ियों को रोकने के लिए क्‍वेश्‍चन पेपर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए एयर फोर्स का इस्तेमाल किया जाएगा. हालांकि, इस विकल्प पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है.   इस पूरे प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखा जाएगा.

ऐसा कहा जा रहा है कि पीएम मोदी खुद ही इस पूरे मामले पर अपनी नजर रखे हुए हैं. इसके साथ ही वे खुद ही अध‍िकार‍ियों को आदेश दे रहे हैं. यही वजह है कि आने वाले दिनों में इस फैसले पर फाइनल मुहर लग सकती है. गुरुवार को हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में केवल ट्रांसपोर्टेशन ही नहीं, बल्कि पूरी परीक्षा प्रणाली को कसने पर जोर दिया गया.

कैसा होगा पूरा प्‍लान

सूत्रों ने बताया कि अगर IAF की योजना लागू होती है, तो उसके विमान आगामी NEET के परीक्षा पत्रों को राज्यों के चुनिंदा स्थानों तक पहुंचाएंगे. जैसे- यूपी में लखनऊ, आगरा, गोरखपुर और वाराणसी; बिहार में पटना और दरभंगा; बंगाल में कोलकाता और बागडोगरा शामिल है. इसके बाद का काम राज्य की एजेंसियों का होगा.

प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों के बाद 12 मई को NEET-UG 2026 की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. सीबीआई ने इस मामले में अलग-अलग शहरों से 13 लोगों को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें:OSM विवाद पर घिरा CBSE! तकनीकी खामियों को लेकर शिक्षा मंत्रालय अलर्ट, हर मदद का द‍िया भरोसा

ज़रूर पढ़ें