‘पीएम मोदी ने युवाओं को निराशा से बाहर निकाला’, नितिन नवीन बोले- 1 महीने चलाएंगे सेवा संकल्प अभियान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
PM Modi Youth Empowerment Drive: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज दिल्ली में प्रेसवार्ता की है. इस दौरान उन्होंने बताया कि सेवा सेतु अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर शिविर (कैंप) का आयोजन किया जाएगा. पढ़ें नितिन नवीन ने क्या कहा?
नितिन नवीन ने कहा, पहले हमारी अर्थव्यवस्था को फ्रैजाइल इकॉनमी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है. भारत स्टार्ट-अप, यूनिकॉर्न और खेलों इंडिया के माध्यम से नया आयाम छू रहा है. पीएम मोदी ने इंफ्रास्ट्रक्चर और उत्पादन में विकास की बात नहीं की, बल्कि सोच को भी बदलने पर विशेष बल दिया.
दुनिया के सामने विकास का नया मॉडल पेश किया
उन्होंने कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में बाहरी और आंतरिक मोर्चे पर देश को सुरक्षित किया. आज की तारीख में नक्सल मुक्त भारत को पूरा करके दिखाया गया है. पीएम मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत वाइब्रेंट गुजरात और नर्मदा बांध के जरिए की और दुनिया के सामने विकास का एक मॉडल पेश किया.”
ये भी पढ़ेंः PM मोदी के कार्यक्रम से पहले दो संदिग्ध गिरफ्तार, PMO की फर्जी ID और हथियार बरामद
नितिन नवीन बोले, “25 साल का पीएम मोदी का शासन त्याग, जन समर्पण और विकास के लिए समर्पित रहा है. हम पूरे एक महीने के लिए सेवा संकल्प अभियान चलाने का काम कर रहे हैं. हम हर साल पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मानते हैं और इस बार भी इसी नाम से मनाया जाएगा.
सेवा की कहानी: तमाम योजनाओं के चलते जिनके जीवन में बदलाव आया है, उन्हें एक प्लेटफार्म देंगे, और उनकी कहानी सभी को बतायेंगे
सेवा ज्योति कलश कार्यक्रम: विकसित भारत 2047 का संकल्प किया जाएगा. 1000 जगहों पर विकसित भारत का संकल्प लिया जाएगा.
युवा: वड नगर से बनारस तक सेवा यात्रा निकलेगी. 10 टोली की यात्रा निकलेगी. इसका उद्देश्य चौपाल, युवा क्लब, किसान से संवाद किया जाएगा. यह यात्रा 20 रूट से 10 राज्यों से होकर गुजरेगी .
सेवा मेरा योगदान: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच हर व्यक्ति से अपील होगी कि वह अपने स्तर पर अपना किसी न किसी रूप में श्रम दान दें.