नीतीश कैबिनेट में कौन-कौन? लेसी सिंह से लेकर नितिन नबीन तक…ये हैं मंत्रियों के नाम

Bihar Cabinet: बिहार में आज पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार सहित भाजपा के 14 और जेडीयू के 8 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है. देखें संभावित मंत्रियों की पूरी लिस्ट.
Who will become a minister in Bihar?

बिहार सरकार में बीजेपी के 14 और जेडीयू के 8 मंत्री आज शपथ लेंगे.

Nitish Cabinet Ministers: बिहार में बुधवार को एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया है. वहीं भाजपा ने दोनों डिप्टी सीएम को यथावत रखने का फैसला किया है. आज पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार के अलावा 26 मंत्रियों ने शपथ ली है. जिसमें भाजपा के 14 और जेडीयू के 8, हिंदुस्तान आवामी मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 1-1 और लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास के 2 मंत्री बनाए गए हैं. देखें सभी मंत्रियों की लिस्ट.

किस कोटे से कितने मंत्री?

बीजेपी

  1. सम्राट चौधरी
  2. विजय कुमार सिन्हा
  3. मंगल पांडेय
  4. डॉ . दिलीप जायसवाल
  5. नितिन नबीन
  6. रामकृपाल यादव
  7. संजय सिंह ‘टाइगर’
  8. अरुण शंकर प्रसाद
  9. सुरेंद्र मेहता
  10. नारायण प्रसाद
  11. रमा निषाद
  12. लखेंद्र पासवान
  13. श्रेयसी सिंह
  14. डॉ . प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

जेडीयू

  1. विजय कुमार चौधरी
  2. श्रवण कुमार
  3. विजेंद्र यादव
  4. अशोक चौधरी
  5. लेसी सिंह
  6. जमा खान
  7. मदन सहनी
  8. सुनील कुमार

हिंदुस्तान आवामी मोर्चा

  1. संतोष कुमार सुमन

लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास

  1. संजय कुमार (पासवान) – बखरी
  2. संजय सिंह-महुआ

राष्ट्रीय लोक मोर्चा

  1. दीपक प्रकाश

विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है. एनडीए ने इस बार के चुनाव में 243 सीटों में कुल 202 सीटों पर जीत दर्ज की है. जिसमें बीजेपी ने 89, जनता दल (यूनाइटेड) 85, लोक जनशक्ति (आर), 19 इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें