पूरी हुई पवन खेड़ा की तपस्या, राज्यसभा के रास्ते पहुंचेंगे संसद, पार्टी ने दिया इनाम
पवन खेड़ा
Congress Rewards Vocal Supporter: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा राज्यसभा के उम्मीदवार बनाए गए हैं. कांग्रेस ने गुरुवार को 7 राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जिसमें पवन खेड़ा का नाम शामिल है. यानी अब पवन खेड़ा कर्नाटक से संसद के उच्च सदन जाएंगे. पवन खेड़ा सत्ता पक्ष के खिलाफ अपनी पार्टी की आवाज रखने के लिए जाने जाते हैं. राज्यसभा चुनाव 2022 में भी वे राजस्थान से राज्यसभा जाना चाह रहे थे लेकिन उस दौरान पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. अब पार्टी ने उनकी लगन और संघर्ष को देखते हुए राज्यसभा भेजने की तैयारी कर ली है.
कहते हैं न संघर्ष चाहे जहां किया जाए, बेकार नहीं जाता है. यह लाइन पवन खेड़ा पर बिल्कुल फिट बैठती है. क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा काफी समय से संघर्ष कर रहे थे और मोदी सरकार के खिलाफ फ्रंटफुट पर लगातार मोर्चा खोल रखे थे. उन्हें इनाम के तौर पर राज्यसभा की सीट मिल गई है. भाजपा के एक्शन पर पवन खेड़ा के रिएक्शन और कांग्रेस का पॉलिटिकल कैलकुलेशन ने उन्हें राज्यसभा भेजने की तैयारी कर ली है. कर्नाटक में पर्याप्त संख्या में कांग्रेस विधायकों के होने से उनका राज्यसभा जाना लगभग तय है.
2022 में हाथ लगी थी मायूसी
साल 2022 की बात है, जब पवन खेड़ा राज्यसभा के रास्ते संसद जाना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया. इस बात का उन्हें दुख भी हुआ और सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया. लिखा, शायद मेरी तपस्या में कोई कमी रह गई. लेकिन अब उन्हें राज्यसभा का टिकट मिल गया. यानी अब कहा जा सकता है कि पार्टी के हिसाब से पवन खेड़ा की तपस्या पूरी हो गई.
ये भी पढ़ेंः कर्नाटक में आज से ‘DK सरकार’, डीके शिवकुमार ने ली सीएम पद की शपथ
मल्लिकार्जुन खड़गे को भी मिला टिकट
पवन खेड़ा ऐसे नेता हैं, जो वर्तमान में फ्रंटफुट पर रहकर गांधी परिवार और पार्टी के लिए तमाम मुकदमे झेल रहे हैं. इसके साथ ही पवन खेड़ा ने खुद को पार्टी के संकटमोचन और सबसे मुखर चेहरे के रूप में स्थापित किया. पार्टी ने पवन खेड़ा को टिकट देकर बड़ा संदेश दी है कि पार्टी के लिए खड़े रहने वाले नेता का ध्यान रखा जाएगा. कर्नाटक से पवन खेड़ा के साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे भी राज्यसभा जा रहे हैं.