Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल-डीजल के साथ ही CNG के भी बढ़े दाम, जानें नई कीमतें
पेट्रोल-डीजल के दाम
Petrol-Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट जंग का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार से देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. पेट्रोल-डीजल के साथ ही सीएनजी भी महंगी हो गई है. जानें कितनी हुई कीमत?
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कुछ दिन पहले तेल के दाम बढ़ाने को लेकर इशारा किया था. उनके बयान के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के कयास लगाए जाने लगे थे. आज शुक्रवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का फैसला लिया. इसके साथ ही सीएनजी के भी दाम बढ़ाए गए हैं.
ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई; पेट्रोल की कीमतें 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गईं, जबकि डीज़ल की कीमतें 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गईं। pic.twitter.com/WnURNmDeur
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2026
कितनी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत
पेट्रोल-डीजल की कीमत हर शहर में अलग रहती है. लेकिन आज से पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए महंगा हो गया है. दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत की बात करें, तो वहां नियमित पेट्रोल ₹94.77 से बढ़कर ₹97.91 प्रति लीटर पहुंच गया है. जबकि प्रीमियम पेट्रोल का रेट ₹102-104 से ₹105.14-107.14 प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल का रेट ₹87.67 से बढ़कर ₹90.78 प्रति लीटर हो गया. सीएनजी में भी 2 रुपए प्रति किलोग्राम रेट बढ़ाए गए हैं.
ये भी पढ़ेंः स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास भारतीय शिप पर हमला! ओमान तट के पास हाजी अली जहाज डूबा, क्रू मेंबर्स सुरक्षित
क्यों बढ़ी कीमत?
मिडिल ईस्ट जंग की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वह जगह है, जहां से करीब दुनियाभर का 20 प्रतिशत से ज्यादा कच्चा तेल निकलता है. होर्मुज के बंद होने का असर दुनियाभर में साफ दिखाई देने लगा है. कच्चे तेल की कीमत आसमान छूने लगी हैं. जहां जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था, वहीं अब दोगुने के करीब पहुंच गया. कच्चा तेल 125 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है. लगातार बढ़ते कच्चे तेल की कीमत की वजह से पेट्रोल-डीजल के रेट में इजाफा कर दिया गया. पेट्रोल-डीजल का नया रेट सुबह 6 बजे से ही लागू हो गया है.