बिहार के बेगूसराय में ‘कलयुगी पति’, सिलेंडर के लिए गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी

फिलहाल मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में एक कलयुगी पति की कहानी सामने आई है. यहां गैस सिलेंडर को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी 9 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी ने अपनी पत्नी की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

‘दामाद ने कर दी बेटी की हत्या’

पूरा मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफरा गांव का है. यहां पर रहने वाले राजा चौधरी पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि राजा चौधरी की पत्नी लक्ष्मी देवी 9 महीने की गर्भवती थी. पत्नी ने गैस सिलेंडर की डिमांड की थी, जिसके बाद पति को इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

वहीं जैसे ही सूचना मिली विवाहिता के परिजन अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया. मृतका के परिवार वालों ने बताया कि दामाद ने बेटी को पीट-पीटकर मारा डाला है.

मृतका के पिता बोले- ससुरालवालों ने झूठ बोला

वहीं मृतका लक्ष्मी देवी के पिता ने बताया कि मंगलवार को बेटी के ससुरालवालों का फोन आया था. ससुरालवालों ने बेटी को लेकर झूठ बोला था. उन्होंने कहा कि लक्ष्मी देवी गिर गई है. जिससे उसको चोट लगी है. लेकिन आंधी-बारिश के कारण मायके वाले रात में नहीं पहुंच सके. सुबह जब अस्पताल पुहंचे तो पता चला कि बेटी की हत्या कर दी गई है.

घर में है ढाई साल का मासूम

लक्ष्मी देवी और राजा चौधरी के ढाई साल का मासूम बच्चा भी है. लेकिन मां की मौत के बाद मासूम की परवरिश को लेकर भी सवाल खड़ा हो गया है. फिलहाल मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

ये भी पढे़ं: दिल्ली में CM मोहन यादव की सांसदों के साथ बैठक, मुख्यमंत्री बोले- जन कल्याणकारी वादों को पूरा करने पर चर्चा हुई

ज़रूर पढ़ें