CM भगवंत मान की पत्नी की बढ़ेंगी मुश्किलें! 5 करोड़ लेकर केस दबाने का आरोप, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाव के मुख्यमंत्री भगवंत मान(File Photo)
Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक दुष्कर्म का केस दबाने के लिए 5 करोड़ की रिश्वत मांगी थी. यह आरोप पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रणजीत सिंह से जुड़े बयान के बाद सामने आया है.
मामले ने उस वक्त राजनीतिक रंग पकड़ लिया, जब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी NHRC ने शिकायत पर संज्ञान लिया. इसमें पंजाब सरकार के मुख्य सचिव और DGP को जांच के निर्देश दिए गए हैं. आयोग ने दोनों अधिकारियों से करीब दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है.
NHRC ने प्रोटेक्शन ऑफ ह्यूमन राइट्स एक्ट, 1993 की धारा 12 के तहत इस मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके साथ ही मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के महिला सुरक्षा प्रभाग को भी भेजी गई है.
AAP के लिए क्यों बढ़ सकती है मुश्किल?
आम आदमी पार्टी की राजनीति लंबे समय से भ्रष्टाचार और वीआईपी संस्कृति के खिलाफ सख्त रुख को लेकर अपनी पहचान बनाती रही है. ऐसे में मुख्यमंत्री के परिवार से जुड़े व्यक्ति पर रिश्वत के आरोप लगना राजनीतिक तौर पर संवेदनशील मामला माना जा रहा है. दूसरी तरफ विपक्ष अब इस मामले में सरकार को घेरने में लग गया है. शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाते हुए पंजाब सरकार से जवाब मांगा है.
गुरप्रीत कौर ने ली कानूनी कदम
वहीं, डॉ. गुरप्रीत कौर ने पूर्व जस्टिस रणजीत सिंह को कानूनी नोटिस भेजकर उनके आरोपों का जवाब दिया है. यानी एक तरफ NHRC ने मामले में जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं, तो दूसरी तरफ आरोपों को लेकर कानूनी लड़ाई भी शुरू होती दिखाई दे रही है.
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाओ आंदोलन, इन 5 मांगों को लेकर मैदान में उतरे प्रदर्शनकारी