26 साल में 1.7 करोड़ की नौकरी, फिर भी छोड़ी जॉब, 5 साल बाद शेयर किया अनुभव, बोले- उम्मीद से बिल्कुल अलग जिंदगी

High Paying Corporate Resignation: 26 साल की उम्र में मैंने Microsoft में 2 लाख डॉलर की नौकरी छोड़ दी, ताकि इंटरनेट पर ब्रांड्स के लिए वीडियो बना सकूं. कुछ भी प्लान के मुताबिक नहीं हुआ. पढ़ें पूरी कहानी.
High Paying Corporate Resignation

26 साल में 1.7 करोड़ की नौकरी, फिर भी छोड़ी जॉब

Man Quits 1.7 Crore Salary Job: अक्सर कॉर्पोरेट में जॉब करने वालों पर काम का तनाव ज्यादा बढ़ता है या फिर मैनेजर की बातें सहन नहीं होती, तो आमतौर पर हर आदमी नौकरी छोड़ने की बात करने लगता है. क्रिस नाम के एक लड़के ने भी अपनी नौकरी छोड़ दी है. नौकरी छोड़ने के बाद उसने खुद ही अपना अनुभव शेयर किया है. 26 साल का लड़का क्रिस जो 2 लाख डॉलर यानी करीब 1.7 करोड़ के पैकेज में नौकरी करता था, लेकिन एक दिन उसने नौकरी छोड़ दी और अपना सपना पूरा करने में जुट गया. लेकिन अब उसने अपना अनुभव बताते हुए कहा, जिंदगी उम्मीद से बिल्कुल अलग हो गई है. पढ़ें क्रिस ने क्या कहा?

क्रिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘Microsoft छोड़ना शायद मेरी जिंदगी का सबसे बेवकूफी भरा फैसला था. अच्छी सैलरी, नौकरी की सिक्योरिटी और उससे मिलने वाली पहचान कॉर्पोरेट दुनिया ऐसे बनी है कि उसे छोड़ने का फैसला बेतुका लगे. मुझे पता है कि मैं सही कर रहा हूं, फिर भी कभी-कभी मन में शक की वजह से घबराहट होती है.’

मैं बिना नौकरी और बिना किसी प्लान के ऑस्ट्रेलिया चला गया, और मेरे पास सब कुछ समझने के लिए पांच महीने थे. घर लौटने वाली फ्लाइट से ठीक एक हफ्ते पहले मैंने ऑनलाइन अपना पहला डॉलर कमाया. डेडलाइन ने वो कर दिखाया जो महीनों की प्लानिंग नहीं कर पाई थी. पता चला कि मैं तभी काम करता हूं. जब मेरे पास कोई और रास्ता नहीं बचता, और मुझे यह बात बिल्कुल पसंद नहीं है.

महीनों तक बिना दिशा के काम किया

मैं अपने पहले ‘हाफ आयरनमैन’ (Half Ironman) इवेंट में पहुंचा, लेकिन उसे पूरा न करने का फैसला किया. मैं चोटिल हालत में पहुंचा था. तैराकी की, साइकिलिंग की, और फिर रुक गया. मेरा मन तो पूरा करने का था, लेकिन ऐसा करने से मेरा पूरा सीजन खत्म हो जाता. मैंने अपनी ईगो को किनारे रखा और घर लौट आया. मैंने महीनों तक एक बिजनेस खड़ा करने पर काम किया, जबकि मुझे पहले यह सोचना चाहिए था कि क्या मुझे इसे बनाना भी चाहिए या नहीं. मैंने इसे ‘ड्यू डिलिजेंस’ (सही जांच-पड़ताल) का नाम दिया, लेकिन असल में ऐसा नहीं था. यह बस एक ‘टू-डू लिस्ट’ के साथ छिपा हुआ डर था. महीनों तक बिना किसी दिशा के काम किया और हाथ कुछ नहीं लगा.

ये भी पढे़ंः केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के ऑफिस में बड़ा फेरबदल, निजी सचिव समेत 3 अधिकारियों की छुट्टी

2 लाख डॉलर पैकेज की छोड़ी नौकरी

26 साल की उम्र में मैंने Microsoft में 2 लाख डॉलर की नौकरी छोड़ दी, ताकि इंटरनेट पर ब्रांड्स के लिए वीडियो बना सकूं. कुछ भी प्लान के मुताबिक नहीं हुआ. मुझे लगा था कि अब तक मैं एक फाउंडर बन चुका होऊंगा. कभी-कभी लगता है कि मैं उस ‘अपने’ को निराश कर रहा हूं, जिसने वह बड़ा कदम उठाया था. भले ही मुझे पता है कि मैं सही रास्ते पर हूं. अब मैं यह सब रिकॉर्ड कर रहा हूं कि सिक्योरिटी छोड़ने का असल अनुभव कैसा होता है. खुद पैसे कमाना, अपना कुछ बनाना और आगे बढ़ते हुए चीजों को समझना. अगर आप कॉर्पोरेट में हैं और सोच रहे हैं कि क्या कोई और रास्ता भी है, तो मेरे साथ जुड़ें.

ज़रूर पढ़ें