इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ो, 11 लाख पाओ, Microsoft कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिया ऑफर
सांकेतिक तस्वीर
Voluntary Exit Offer: क्या आपको पता है, एक माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ऐसी भी है, जो अपने कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के लिए पैसे दे रही है. कंपनी ने अपने हजारों कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के बदले पैसे देने के लिए ऑफर किया है. इसको लेकर हैदराबाद के एक 23 साल के इंजीनियर ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर की है. उसने बताया कि कंपनी ने उसे 11 लाख रुपए का ऑफर दिया है. अब उसे समझ नहीं आ रहा है कि वह पैसे लेकर नौकरी छोड़ दे या फिर बनी रहे. फिलहाल, अब यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
दरअसल, कंपनी वॉलंटरी एग्जिट ऑफर की शुरुआत की है, जिसके तहत अगर कोई कर्मचारी खुद से ही रिजाइन करता है, तो उसे कंपनी द्वारा तीन महीने की पूरी सैलरी दी जाएगी. जिसकी जितनी सैलरी होगी, उसे उस हिसाब से पैसे दिए जाएंगे. जब यह ऑफर हैदराबाद में रहने वाले एक इंजीनियर को मिला तो उसने सोशल मीडिया पर लोगों को जानकारी देते हुए सुझाव मांगा और पूछा कि मुझे ये ऑफर लेना चाहिए या नहीं?
11 लाख रुपए लो, नौकरी छोड़ो
हैदराबाद के 23 साल के इंजीनियर के पास जब 11 लाख रुपए लेकर नौकरी छोड़ने का ऑफर आया तो वह हैरान रह गया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. सोशल मीडिया पर यूजर्स से पूछा कि वह नौकरी छोड़े या फिर बना रहे. कृपया सुझाव दें. अब इस मु्द्दे को लेकर लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः DGCA के नए नियम से नाराज हुई हेलिकॉप्टर कंपनियां, चारधाम की उड़ानें बंद करने की चेतावनी
फिलहाल, यह घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. जिस पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. इसके साथ ही नौकरी करने वालों के अंदर डर का माहौल भी बन गया है कि क्या पता, कब किसका नंबर आ जाए? सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोगों ने इंजीनियर को सलाह दी कि वे 11 लाख रुपए का ऑफर ठुकरा दे, क्योंकि आज के समय में नौकरी मिलना भी काफी मुश्किल होता है.