दिल्ली में NSUI कार्यकर्ताओं के साथ क्या हुआ? राहुल ने लगाए पुलिस पर मारपीट और टॉर्चर के आरोप

rahul Gandhi: राहुल गांधी के साथ आए NSUI कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर मारपीट और टॉर्चर करने के आरोप लगाए हैं. प्रदर्शनकारियों का दावा है कि पुलिस ने सिर पर डंडा मारा और चेहरे को नोंचा है.
rahul gandhi (22)

NSUI कार्यकर्ताओं के राहुल गांधी

rahul gandhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर हुए विवाद के बीच NSUI के कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मारपीट और दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रदर्शनकारियों का दावा है कि हिरासत में लेने के दौरान उनके साथ सख्ती की गई. एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसके सिर पर डंडा मारा और चेहरे को नोंच दिया. कुछ कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के साथ आकर पुल‍िस जो उनके साथ किया है वह प्रेस कांफ्रेंस में बताया है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “जैसा कि मैंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, यह भारत है. अमित शाह , इसे ध्यान से देखिए. यहां न कोई हिंदू है, न मुसलमान, न किसी खास जाति का व्यक्ति; न कोई महिला है, न पुरुष. यहां सिर्फ़ एक आवाज़ है, एक विरोध है. यह भारत की आवाज़ है, और आप इस आवाज़ के खिलाफ खड़े हैं.

आगे कहा कि प्रधानमंत्री इस आवाज़ के खिलाफ खड़े हैं. मेरी सलाह है: इस आवाज़ के ख़िलाफ़ खड़े न हों. कोई भी इस आवाज़ के खिलाफ नहीं टिक सकता है. मैंने सभी छात्रों से कहा है कि वे वीडियो रिकॉर्डिंग रखें और वह सबूत हमें भेजें. जब यह पूरा मामला खत्म हो जाएगा, तो हम उन सभी सबूतों का इस्तेमाल करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन लोगों को सजा मिलनी चाहिए. उन्हें सज़ा मिले चाहे वह पीएम नरेंद्र मोदी हों, ज्ञानेश कुमार हों, अमित शाह हों, या फिर वह कॉन्स्टेबल ही क्यों न हो जो हमारे बच्चों पर हाथ उठा रहा है.

पुल‍िस वालों ने प्राइवेट पार्ट्स पर भी मारा- अतीरा

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में कई एनएसयूआई के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए थे. उसी में शामिल अतीरा ने बताया कि वह एक काम से सुन नहीं सकती हैं. जिस बस में उन्‍हें डिटेन कर ले जाया गया था. उसमें कोई भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी.

कनॉट प्लेस से महिला पुलिसकर्मी चंचल यादव बस में आई, वहीं चंचल मुझे बाद में स्टेशन के बेसमेंट में ले गई. जहां पर सीसीटीवी नहीं लगे हैं. वहां उसने मुझे पहले मुक्के से मारा और गालियां दीं. जिसके निशान आज भी मेरे मुंह और आंख पर हैं. उसने मेरे प्राइवेट पार्ट्स पर भी मारा है.

ये भी पढ़ें:‘उनकी क्या गलती, जंतर-मंतर पर तिरंगा…’, सौरभ-आशुतोष को तिहाड़ जेल भेजने पर भड़के दिपके

ज़रूर पढ़ें