‘NEET अखबार लीक…’, बोलकर बुरे फंसे बीजेपी सांसद रवि किशन, जमकर हो रहे ट्रोल
बीजेपी सांसद रवि किशन
BJP MP Trolled Online Statement: NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन जारी है. कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार (20 जुलाई) को संसद भवन तक मार्च निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई. इसमें 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए. इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से कई बयान सामने आ रहे हैं. इसी क्रम में बीजेपी सांसद रवि किशन एक बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
रवि किशन ने क्या कहा?
गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने नीट पेपर लीक पर बात करते हुए एक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो अपराधी पकड़े गए हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. बड़े से बड़ा वकील रखना चाहिए. भारत में आने वाले समय में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की जुर्रत ना करे. आगे कहा कि नीट अखबार को लीक करने की हिम्मत ना करे. ऐसे लोगों जल्द से जल्द सजा मिलेगी.
#WATCH | Delhi: On the NDA parliamentary party meeting 'Mangal Milan', BJP MP Ravi Kisan Shukla says, "The 13 criminals (NEET paper leak case) who have been caught should be given the harshest punishment. In the coming times, no one should dare to toy with the future of children… pic.twitter.com/KsTSWQ2R1l
— ANI (@ANI) July 21, 2026
नीट पेपर को अखबार कह गए
दरअसल, नीट पेपर लीक के विषय पर बोलते हुए रवि किशन नीट पेपर को अखबार बोल गए. सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन खत्म हुआ. इसके बाद रवि किशन से प्रतिक्रिया ली जा रही थी. इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: CJP Protest: लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में छात्रों से मिले जेपी नड्डा, पुलिस लाठीचार्ज में घायलों का चल रहा है इलाज
प्रदर्शन के बारे में सरकार का क्या कहना है?
प्रदर्शन को लेकर सरकार की ओर से सख्ती देखने को मिली है. प्रदर्शनकारियों पर संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए. जहां एक ओर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर है. दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों ने फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है. वहीं, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का कहना है कि नीट पेपर लीक को लेकर केंद्र सख्त है. अपराधियों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा.