CJP Protest: लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में छात्रों से मिले जेपी नड्डा, पुलिस लाठीचार्ज में घायलों का चल रहा है इलाज
जेपी नड्डा ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों से मुलाकात की.
Nadda Meets Lathicharge Injured Students: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने आज मंगलवार को दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान हुए सभी घायलों से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की है. सूत्रों के मुताबिक, जे पी नड्डा ने प्रदर्शनकारियों में घायल छात्र शेख इरशाद से मुलाकात की है. घायल का इलाज अस्पताल में जारी है, जबकि एक घायल प्रदर्शनकारी पेशेंट आईसीयू में भर्ती है.
सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शनकारी प्रतिनिधिमंडल को सरकार की तरफ से ये आश्वासन दिया गया है कि जो मांग उन्होंने उठाई है, उसे उचित फोरम में रखा जाएगा. इस प्रोटेस्ट में 30 पुलिसकर्मी और 40 प्रदर्शनकारी जो घायल हुए थे, वो डिस्चार्ज हो गए हैं. सरकार सभी घायल प्रदर्शनकारियों के इलाज के लिए पूरी सुविधाएं मुहैया करवा रही है.
VIDEO | Delhi: Union Health Minister JP Nadda meets the injured at Lady Hardinge Medical College.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/sOolfxRd43
प्रदर्शन के दौरान हुए थे घायल
बता दें, NEET पेपर लीक के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जाने लगी. इसी बीच सोमवार को कॉजपा के ‘चलो संसद’ मार्च में हजारों लोग शामिल हुए थे. इसी बीच दिल्ली पुलिस से कुछ प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत हो गई, उन पर पत्थर भी फेंके. पुलिस के दौरान इस दौरान करीब 60 प्रदर्शनकारी और कई वरिष्ठ अधिकारियों सहित 118 से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हुए.
ये भी पढ़ेंः मेंदाता अस्पताल में शिफ्ट किए जाएंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली HC का आदेश
राहुल गांधी ने भी घायलों से की मुलाकात
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “प्रोटेस्ट के दौरान कल जो हुआ, उसके लिए मोदी जी ने माफी तक नहीं मांगी है. युवा शिक्षा और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ विरोध कर रहे हैं. पूरा देश जानता है कि शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को दीमक ने खोखला कर दिया है. प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? उन्हें छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और उन्हें ये सब बंद करवाना चाहिए.”