आप भी जा रहे हैं NEET एग्जाम देने? ड्रेस कोड समेत इन बातों का रखिए ध्‍यान, वरना हो सकती है बड़ी द‍िक्‍कत

Re-NEET Exam Important Guidelines: NTA ने री-एग्जाम में शामिल सभी छात्रों को हल्के कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र आने की सलाह दी है. वहीं, फुटवियर के मामले में चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहनने को कहा.
Re-NEET Exam Important Guidelines

आप भी जा रहे हैं NEET एग्जाम देने? ड्रेस कोड समेत इन बातों का रखिए ध्‍यान

NTA Strict Dress Code: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम (NEET UG 2026) 21 जून को होने जा रहा है. अगर आप भी NEET एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है. जिसमें ड्रेस कोड, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और परीक्षा केंद्र से लेकर सभी जरूरी चीजों के लिए निर्देश दिया है. जानें NTA ने क्या एडवाइजरी जारी की.

NTA ने NEET एग्जाम देने जा रहे छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा, जिन लोगों ने 21 जून की NEET UG परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिए हैं, उन्हें दोबारा ऐसा करने की जरूरत नहीं है. SMS/ईमेल/WhatsApp मैसेज मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए हैं, जिन्होंने अभी तक अपने नए एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं. 3 मई वाले एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे क्योंकि कई छात्रों को उनके पसंदीदा शहरों में नए सेंटर अलॉट किए गए हैं. 21 जून का एडमिट कार्ड एक बार डाउनलोड और प्रिंट कर लेना ही काफी है.

WhatsApp पर आधिकारिक अपडेट

NTA अब रविवार, 21 जून 2026 को होने वाली दोबारा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को सीधे WhatsApp पर परीक्षा से जुड़े अपडेट और सेंटर की जानकारी भेज रहा है. आजकल मैसेज भेजकर ठग लोगों को ठगी का शिकार बना लेते हैं. ऐसे में पहचानना काफी कठिन हो जाता है कि मोबाइल पर आया मैसेज सही है या नहीं. NTA ने बताया कि कैसे पहचानें कि मैसेज सच में हमारी तरफ से है.

  • सिर्फ हमारे वेरिफ़ाइड अकाउंट से: +91 78279 80287
  • नीला वेरिफाइड टिक और “National Testing Agency” नाम देखें.
  • बिना नीले टिक वाला नंबर NTA का नहीं है. भले ही उसमें हमारा नाम इस्तेमाल किया गया हो.
  • यह सिर्फ ब्रॉडकास्ट चैनल है। हम आपसे जवाब देने, OTP/पर्सनल जानकारी शेयर करने या पेमेंट करने के लिए नहीं कहेंगे. “NTA” के नाम से आने वाला कोई भी ऐसा मैसेज फर्जी है.
  • एडमिट कार्ड http://neet.nta.nic.in से डाउनलोड करें.
  • NTA कभी भी पेपर, आंसर की या “लीक” हुआ मटीरियल नहीं भेजता है और न ही कभी पेमेंट के लिए कहता है.
  • संदिग्ध मैसेज की रिपोर्ट करें: http://innovateindia.mygov.in/neet-ug-2026 या 1930 पर कॉल करें / http://cybercrime.gov.in

ये भी पढ़ेंः Telegram को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक जारी रहेगा बैन

ड्रेस कोड को लेकर नियम

NTA ने री-एग्जाम में शामिल सभी छात्रों को हल्के कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र आने की सलाह दी है. वहीं, फुटवियर के मामले में चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहनने को कहा. एनटीए के अनुसार, इन ड्रेस-कोच में चेकिंग में ज्यादा समय नहीं लगता और समय की बचत होती है. परीक्षा केंद्र में कलावा, पगड़ी, हिजाब, धार्मिक प्रतीक या दूसरे आस्था से जुड़े सामान पहनकर जाने की अनुमति होगी. लेकिन ऐसे छात्रों को दूसरे अभ्यर्थियों की अपेक्षा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, ताकि उनकी सही से जांच की जा सके.

ज़रूर पढ़ें