तो इस वजह से शहजाद पूनावाला ने छोड़ी बीजेपी? खुद बताया अब आगे क्‍या करेंगे

Shehzad Poonawalla Leaves BJP: शहजाद पूनावाला ने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ दिया है. उन्‍होंने इस फैसले के पीछे की वजह आर्थिक तंगी को बताया है. उन्‍होंने कहा कि वह आगे प्राइवेट नौकरी करेंगे.
शहजाद पूनावाला

शहजाद पूनावाला

Shehzad Poonawalla Quits BJP Reason: भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने पार्टी छोड़ दी है. पार्टी छोड़ने के साथ-साथ उन्‍होंने सभी पदों को भी छोड़ दिया है. टीवी डिबेट में बीजेपी का पक्ष मजबूती से रखने वाले पूनावाला पार्टी के चर्चित चेहरों में शामिल रहे हैं. जब से उन्‍होंने बीजेपी का साथ छोड़ा है. तभी से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. उनके इस कदम को कोई भी सामान्य नहीं मान रहा है. इन सब अटकलों के बीच अब उन्‍होंने इस फैसले के पीछे की वजह बताई है.

शहजाद पूनावाला ने बताया कि प्रवक्ता पद पर रहने के दौरान कोई सैलरी नहीं मिलती है. भले ही वह यह काम कई सालों से कर रहे हैं. लेकिन, पिछले कुछ समय से उन्‍हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है. उन्‍होंने सीधे तौर पर बीजेपी छोड़ने के पीछे की वजह पैसों की तंगी और निजी परेशानियों का हवाला दिया है.

पूनावाला ने बताई बीजेपी छोड़ने की वजह

पूनावाला ने बताया कि वह एक मध्‍यमवर्गीय परिवार से आते हैं. न तो उनके परिवार में कोई सांसद था और न ही कोई विधायक केवल वही इस तरह के प्रोफेशन में आए हैं. यही वजह है कि राजनीति में रहते हुए उनके पास अपना घर का किराया देने के लिए पैसे नहीं बचे थे. अब घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है. उन्‍होंने कहा कि हालत यह है कि उनके पास अभी किराए देने के पैसे भी नहीं हैं.

उन्‍होंने बताया कि अब तक पहले इकट्ठा की गई जमा-पूंजी से गुजारा चल रहा था, लेकिन अब वो खत्म हो चुकी है. इसलिए दिक्‍कतें बढ़नी शुरू हो गई हैं. हालांकि, मैंने पार्टी छोड़ी है, लेकिन बीजेपी की विचारधारा पर अब भी कायम हूं. मेरी सोच बीजेपी के लिए जो थी, वो आज भी वैसी ही है.

अब आगे क्‍या करेंगे पूनावाला

शहजाद पूनावाला ने बताया कि वह राजनीति में आने पहले प्राइवेट सेक्टर में नौकरी किया करते थे. अब वहीं वापस लौटने का प्‍लान है. मतलब यह कि अब पूनावाला फ‍िर से नौकरी करेंगे. अभी कुछ तय नहीं है कि किस कंपनी में जाऊंगा, लेकिन मुझे जो आता है, वही करूंगा. कुल मिलाकर पूनावाला ने राजनीति से विदा लेने का मन बना लिया है. 

ये भी पढ़ें:ब‍िहार: राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्‍वी यादव, कार्यकर्ताओं ने तोड़ी बैरिकेडिंग

ज़रूर पढ़ें