बंगाल में कर रहे थे SIR, रास्ता भटककर पहुंच गए ओडिशा, ‘बच्चा चोर’ समझकर लोगों ने कर दी पिटाई

SIR in Bengal: पश्चिम बंगाल के दो अधिकारी पड़ोसी राज्य ओडिशा में बालासोर जिले के एक गांव में पहुंच गए. वह गांव बालासोर जिले के रायबानिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है. गांव वालों ने बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी.
Bengal SIR

बंगाल SIR

SIR in Bengal: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की ड्यूटी में लगे दो अधिकारियों की ओडिशा में पिटाई हो गई. क्योंकि अधिकारी गलतीवश SIR सत्यापन करते-करते पड़ोसी राज्य उड़ीसा पहुंच गए. वहां के लोगों ने अधिकारियों को बच्चा चोर समझा और पिटाई कर दी. यह घटना बुधवार की है, लेकिन पुलिस ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी है.

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के दो अधिकारी पड़ोसी राज्य ओडिशा में बालासोर जिले के एक गांव में पहुंच गए. वह गांव बालासोर जिले के रायबानिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है. जो बंगाल की सीमा से सटा हुआ है. शायद यही वजह रही होगी कि अधिकारी सीमा क्षेत्र को पहचान नहीं सके और ओडिशा में प्रवेश कर गए. सूचना पाकर पुलिस ने मौके से दोनों अधिकारियों को बाहर निकाला, नहीं तो बड़ी अनहोनी होने की संभावना थी.

रिक्शा चालक ने बंगाल से पहुंचाया ओडिशा

पुलिस के मुताबिक, दोनों अधिकारियों की ड्यूटी एसआईआर के लिए ‘माइक्रो-ऑब्जर्वर’ के रूप में लगाई गई थी. इसके लिए दोनों अधिकारियों को बंगाल की सीमा से सटे नयाग्राम ब्लाक के अंतर्गत एक गांव में सत्यापन के लिए जाना था. लेकिन रिक्शा-चालक ने उन्हें गलती से सीमा पार कर ओडिशा में उतार दिया. जब वहां अधिकारियों ने एसआईआर संबंधित बातचीत की, तो लोगों ने बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी.

ये भी पढ़ेंः FIR, जेल और फिर बाइज्जत बरी, दिल्ली शराब घोटाले के 1563 दिन की पूरी कहानी

अब तक 72 आरोपी गिरफ्तार

गनीमत रही कि सूचना मिलते ही ओडिशा पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ से बाहर निकाला, नहीं तो अनहोनी हो सकती थी. क्योंकि भीड़ इतनी उग्र थी कि पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की की, लेकिन किसी तरह से पुलिस ने दोनों अधिकारियों को भीड़ से निकालकर बाहर किया. बालासोर जिले से पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में अब तक 72 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. घटना में शामिल सभी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. फिलहाल, अधिकारियों का इलाज कराकर अस्पताल से घर भेज दिया गया है.

ज़रूर पढ़ें