गुरुग्राम में सड़क पर साइड न देने पर छात्रों ने की युवक से मारपीट! डंडों से तोड़ दी कार, BBA के दो स्टूडेंट गिरफ्तार
गुरुग्राम मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में दो कार सवारों के बीच किसी बात को लेकर मामूली बहस हो गई. इसके बाद स्कॉर्पियो वाहन में सवार दो युवकों ने कार सवार युवक की पिटाई कर दी. हालांकि, इस घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कॉलेज के दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल, जांच की जा रही है.
जिस युवक के साथ मारपीट की गई है. उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पहले तो रास्ता नहीं दिया फिर मारपीट करते हुए उसकी कार में तोड़-फोड़ कर दी. यह घटना सोहना रोड और राजीव चौक के बीच हुई. आरोपियों की पहचान पार्थ और पारस के तौर पर हुई है. दोनों आरोपियों की उम्र 22 साल बताई जा रही है, जो BBA के छात्र हैं.
खौफनाक घटना !!#गुरुग्राम: नेशनल हाईवे पर रोड रेज की एक घटना हिंसक हो गई। आरोप है कि एक SUV में सवार कुछ अज्ञात लोगों ने गाड़ी को टेढ़ा-मेढ़ा (ज़िग-ज़ैग) चलाया और जब कार ड्राइवर ने उनकी लापरवाही से गाड़ी चलाने पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया। pic.twitter.com/qj9JiGE4Dz
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) June 20, 2026
जानकारी के मुताबिक, आरोपी स्कॉर्पियो SUV चला रहे थे और कथित तौर पर उस व्यक्ति से उनका झगड़ा हुआ. इस दौरान आरोपियों ने MG विंडसर कार को रुकवाया और उसकी खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए. MG विंडसर कार चला रहे युवक का आरोप है कि उसे डंडों से पीटा गया, जिसें वह लहूलुहान हो गया. इस दौरान MG विंडसर कार चला रहे युवक ने वीडियो भी बना लिया.
ये भी पढ़ेंः जिम में एक और मौत… वर्कआउट करते समय अचानक गिरे SOG के जवान, हार्ट अटैक की आशंका
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
वीडियो में MG कार चला रहा व्यक्ति आरोपियों पर चिल्लाता रहा लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी. वह बार-बार पूछ रहा कि “तुम ऐसा क्यों कर रहे हो? हमने क्या किया है? मेरा मुंह तोड़ दिया. इन गुंडों को रोको.” लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं था. हालांकि घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेक्टर 48 के रहने वाले दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ़्तार कर लिया और उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.