कितनी संपत्ति के मालिक हैं सुवेंदु अधिकारी? जो ममता बनर्जी को दे रहे हैं टक्कर, जानें नेटवर्थ
सुवेंदु अधिकारी, बीजेपी नेता
Suvendu Adhikari Net Worth: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने सबको चौंका दिया है. सोमवार को आ रहे रुझानों में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है, जिससे राज्य का राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी 199 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी सिर्फ 88 सीटों पर सिमटती दिख रही है. इस चुनाव में सुवेंदु अधिकारी सबसे चर्चित चेहरा बने हुए हैं, जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके ही सीट में एक बार फिर कड़ी चुनौती दे रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं सुवेंदु अधिकारी की नेटवर्थ.
सुवेंदु अधिकारी का नेटवर्थ
सुवेंदु अधिकारी इस बार भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से चुनाव मैदान में हैं और शुरुआती रुझानों में वे लगातार आगे चल रहे हैं. शिक्षा की बात करें तो उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. पिछले चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे के अनुसार, उनके पास कुल 85.87 लाख रुपये की संपत्ति है और उन पर किसी तरह का कोई कर्ज या उधारी नहीं है.
बैंक में कितना पैसा रखे हैं सुवेंदु अधिकारी?
चुनाव से पहले दी गई जानकारी के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी के पास 12,000 रुपये कैश थे और कई बैंकों में उनके करीब 7 लाख रुपये जमा थे. बैंक खातों के अलावा, उन्होंने सरकारी बचत योजनाओं में भी काफी इन्वेस्ट किया है, जिसमें पोस्ट ऑफिस में 60 हजार, किसान विकास पत्र में 2.60 लाख और NSC में लगभग 5 लाख रुपये शामिल हैं. साथ ही उन्होंने शेयर और बॉन्ड्स में भी 14,000 रुपये का छोटा निवेश किया हुआ है.
ये भी पढ़ें-Bengal Election Result: ममता, सुवेंदु से लेकर गौरव गोगोई तक, जानें दिग्गजों की सीटों का हाल
सुवेंदु अधिकारी की अचल संपत्ति कितनी है?
सुवेंदु अधिकारी की अचल संपत्ति की बात करें तो उनके पास 9 लाख रुपये की खेती वाली जमीन और लगभग 27 लाख रुपये के गैर-कृषि प्लॉट हैं. उनके पास कोई कमर्शियल बिल्डिंग यानी व्यापारिक इमारत नहीं है, लेकिन रहने के लिए उनके नाम पर तीन घर और फ्लैट हैं. चुनावी हलफनामे के अनुसार, इन रिहायशी संपत्तियों की कुल कीमत 24.75 लाख रुपये बताई गई है.