Bengal Election Result: ममता, सुवेंदु से लेकर गौरव गोगोई तक, जानें दिग्गजों की सीटों का हाल

Bengal Election Result: बंगाल विधानसभा चुनाव की अगर बात करें, तो यहां की भवानीपुर, डायमंड हार्बर और आउसग्राम जैसी विधानसभा सीटें हॉट सीट बनी हुई हैं. यहां का मुकाबला काफी दिलचस्प है. यहां जानें सभी VIP सीटों का हाल.
Bengal Election Results

बंगाल चुनाव में VIP सीटों का हाल

VIP Seats Have Close Fight: आज 4 मई 2026 को पश्चिम बंगाल समेत असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी किए जा रहे हैं. जहां कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. पश्चिम बंगाल की अगर बात करें, तो यहां पर शुरुआत में भाजपा और टीएमसी में कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन कुछ ही समय बाद स्थिति बिल्कुल बदल गई. एग्जिट पोल सच होता दिखाई दे रहा है. तमिलनाडु में एम.के. स्टालिन कोलाथुर विधानसभा सीट से और असम से गौरव गोगोई भी चुनाव हार गए. यहां जानें सभी VIP सीटों का क्या है हाल?

बंगाल विधानसभा चुनाव की अगर बात करें, तो यहां की भवानीपुर, डायमंड हार्बर और आउसग्राम जैसी विधानसभा सीटें हॉट सीट बनी हुई हैं. यहां का मुकाबला काफी दिलचस्प है. अब देखना यह होगा कि इन सीटों पर कौन बाजी मारता है. इसके लिए परिणाम आने तक इंतजार करना होगा.

भवानीपुर विधानसभा बंगाल की सबसे हॉट सीट

बंगाल विधानसभा चुनाव की सबसे हॉट सीट है भवानीपुर. यहां से खुद सीएम ममता बनर्जी चुनावी मैदान में हैं. उनका मुकाबला भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से है. हालांकि, ममता बनर्जी सुवेंदु अधिकारी से आगे चल रही हैं. यह बंगाल की सबसे हॉट सीट मानी जा रही है. इसके अलावा कई ऐसी सीटें हैं, जिसके चुनावी परिणाम का हर कोई इंतजार कर रहा है. असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा जलुकबारी सीट से चुनावी मैदान में हैं. जोरहाट विधानसभा से कांग्रेस के गौरव गोगोई की प्रतिष्ठा दांव पर है.

उम्मीदवार पार्टीसीटरिजल्टअंतर
ममता बनर्जी टीएमसीभवानीपुर
हिमंता बिस्वा सरमाभाजपाजलुकबारीजीत89434 मत
पी. विजयनCPI(M)धर्मदमजीत
एम.के. स्टालिनडीएमकेकोलाथुरहारे8795 मत
ई. पलानीस्वामीAIADMKएडप्पादीजीत98110 मत
एन. रंगास्वामीAINRCथट्टनचावड़ीजीत4441 मत
गौरव गोगोईकांग्रेसजोरहाटहारे23,182 मत
अधीर रंजन चौधरीकांग्रेसबहरामपुरहारे17485 मत
दिलीप घोषभाजपाखड़गपुर सदरआगे
रूपा गांगुलीभाजपासोनारपुर दक्षिणआगे
सुवेंदु अधिकारीभाजपानंदीग्रामजीत

केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी का हाल

केरल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन धर्मदम सीट से चुनावी मैदान में हैं. पिनाराई इस सीट से तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं. तमिलनाडु की अगर बात करें, तो एम.के. स्टालिन कोलाथुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में थे, जिन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. ई. पलानीस्वामी एडप्पादी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी थट्टनचावड़ी सीट से चुनावी मैदान में हैं. जहां उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस से है.

ज़रूर पढ़ें