CM विजय की सुरक्षा में सेंध की कोशिश! काफिले तक पहुंचा दंपति, पुलिस ने हिरासत में लिया

CM Joseph Vijay Convoy Protest: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. गुजर रहे काफिले के नजदीक एक दंपति पहुंच गया. जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
थलपति विजय

थलपति विजय

Vijay security breach: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामना आया है. चेन्नई में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दंपति ने उनके काफिले तक पहुंचने की कोशिश की. पूरी घटना सचिवालय के आसपास की ही है.दोनों अचानक सुरक्षा घेरे के भीतर जाने की कोशिश करने लगे. मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें रोक लिया और बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री विजय सचिवालय के पास से अपने काफिले के साथ गुजर रहे थे. इसी दौरान एक महिला और पुरुष ने काफिले की ओर बढ़ने की कोशिश की. दोनों कथित तौर पर मुख्यमंत्री की गाड़ी को रोककर अपनी बात सीधे उनके सामने रखना चाहते थे. सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को भांपते हुए दोनों को तुरंत पीछे किया और पुलिस के हवाले कर दिया.

क्या है काफिले में घुसने की वजह?

शुरुआती जानकारी में इस घटना की वजह भी सामने आई है.  बताया जा रहा है कि दंपति शिवगंगा जिले से जुड़ा हुआ है. अपने बेटे की कथित पुलिस कस्टडी में मौत के मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था. परिवार का आरोप है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके युवक की पुलिस हिरासत के दौरान मौत हुई थी. इसी मामले को लेकर परिवार पहले भी विरोध प्रदर्शन कर चुका है.

पूरे मामले पर दंपति ने क्या कहा?

दंपति का कहना था कि वे अपनी शिकायत मुख्यमंत्री तक सीधे पहुंचाना चाहते थे. इसी कोशिश में उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को पार करने का प्रयास किया. फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

मुख्यमंत्री विजय की सुरक्षा में इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं. चुनाव प्रचार के दौरान एक व्यक्ति उनके करीब पहुंचने के लिए दौड़ पड़ा था.

ये भी पढ़ें:स्कूलों के अंदर नहीं घुस पाएंगे ‘कॉकरोच’, स्कूल ठीक करो अभियान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

ज़रूर पढ़ें