ऑपरेशन सिंदूर का सच तो नहीं छि‍पाया जा रहा? राम मंद‍िर में CEO की नियुक्‍त‍ि पर राश‍िद अल्‍वी का सवाल

Rashid Alvi: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने राशिद अल्वी ने राम मंदिर CEO की नियुक्ति पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्‍होंने कहा कि इस नियुक्त‍ि के जरिए ऑपरेशन सिंदूर का सच तो नहीं छुपाया जा रहा है. अब इस बयान पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है.
राशिद अल्वी और जितेंद्र मिश्रा

राशिद अल्वी और जितेंद्र मिश्रा

Rashid Alvi: भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का नया सीईओ बनाया गया है. इसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि राम मंदिर में आने वाले समय में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इन सब के बीच जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भी इस नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं. इसके बाद बीजेपी ने भी पलटवार किया है.

राशिद अल्वी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा कोई सच छुपा रह गया है जो उन्हें ट्रस्ट का सीईओ बनाया है. जिसकी वजह से उन्हें यहां CEO बनाया गया रिटायर्ड एयर चीफ को राम मंदिर ट्रस्ट का CEO बना दिया है. उनका इससे क्या लेना-देना है?

राशिद अल्वी ने इसके आगे कहा, मौजूदा बीजेपी सरकार सुप्रीम कोर्ट के जजों को गवर्नर या राज्यसभा का सदस्य बना रही है. इससे लोगों के मन में शक पैदा होता है. कुल मिलाकर उन्‍होंने सीईओ की इस पूरी नियुक्‍ति पर ही सवालिया निशान खड़े कर द‍िए हैं.

अब उन्होंने भरोसा खो दिया-सुरेंद्र

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO की नियुक्ति पर यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत सुरेंद्र राजपूत ने भी सवाल उठाए हैं. उन्‍होंने कहा कि ट्रस्ट दान की चोरी करने वालों और गद्दारों से भरा हुआ है. नए CEO की नियुक्ति का कोई मतलब नहीं है क्योंकि इसने पहले ही लोगों का भरोसा खो दिया है.

बीजेपी ने किया पलटवार

राशिद अल्वी के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने अल्वी का वीड‍ियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ल‍िखा कि कांग्रेस पार्टी सशस्त्र बलों से दिल से नफरत करती है! कांग्रेस अभी भी इस बात को पचा नहीं पा रही है कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तानी आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया! कांग्रेस कहती है- “ऑपरेशन सिंदूर के हीरो को CEO क्यों बनाया?” सिर्फ़ “टुकड़े-टुकड़े” वाली सोच ही उन सैनिकों का विरोध कर सकती है जिन्होंने पाकिस्तानी आतंकवाद को हराया!

बीजेपी के पलटवार के बाद यह भी माना जा रहा है कि यह मामला फिलहाल शांत होता दिखाई नहीं दे रहा है. दोनों ही तरफ से इसको लेकर आगे भी जुबानी जंग देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें:UP की किस सीट से चुनाव लड़ेंगे अजय राय? खुद कर द‍िया ऐलान, सीएम योगी को दे दी चुनौती

ज़रूर पढ़ें