NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर बैन! भारत समेत कई देशों में लग चुकी हैं पाबंदियां, जान लीजिए सख्ती के पीछे की वजह
टेलीग्राम
Telegram Banned Before NEET Exam: देशभर में अगले कुछ दिनों बाद नीट री-एग्जाम होने वाला है. यह री-एग्जाम दूसरी बार इसलिए हो रहा है क्योंकि पहले जब यह पेपर हुआ था. उस समय लीक हो गया था. यही वजह है कि इसे दोबारा कराया जा रहा है. अब दोबारा हो रहे इस पेपर को लेकर सरकार ने कई पाबंदियां लगाई हैं. इनमें सबसे बड़ा शिकंजा टेलीग्राम पर लगाया गया है. इसे पेपर होने तक भारत में बैन कर दिया गया है. Telegram पर पहली बार पाबंदियां नहीं लगाई गई हैं. पहले भी कई विवादों के बाद कई देशों ने इस पर शिकंजा कसा है.
सरकार का कहना है कि कुछ गिरोह इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कथित पेपर लीक, फर्जी प्रश्न पत्र बेचने और छात्रों को ठगने के लिए कर रहे थे. इसी वजह से परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठाया गया है.
यह प्रतिबंध सीमित अवधि के लिए लगाया गया है और परीक्षा के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी. इसके साथ ही Telegram के मैसेज एडिट फीचर पर भी अस्थायी रोक लगाई गई है, ताकि पुराने संदेशों में बदलाव कर गलत जानकारी फैलाने की आशंका कम की जा सके.
कई देश पहले भी लगा चुके हैं पाबंदी
हालांकि भारत ऐसा पहला देश नहीं है जिसने टेलीग्राम पर कार्रवाई की हो. इससे पहले रूस में सुरक्षा और डेटा संबंधी चिंताओं को लेकर इस ऐप पर प्रतिबंध या सख्त पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं. चीन में भी टेलीग्राम लंबे समय से सीमित पहुंच के दायरे में है, जबकि ईरान समेत कई देशों ने अलग-अलग समय पर राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के हवाले से इस प्लेटफार्म को निशाने पर लिया है.
टेलीग्राम को लेकर लोगों की अलग-अलग राय
सरकार के इस फैसले पर बहस भी छिड़ गई है. समर्थकों का मानना है कि परीक्षा माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए यह जरूरी कदम है, जबकि आलोचकों का कहना है कि कुछ गलत तत्वों की वजह से करोड़ों सामान्य उपयोगकर्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है. टेलीग्राम ने भी इस कार्रवाई को अदालत में चुनौती दी है.
ये भी पढ़ें:Telegram Access Block: केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई रोक, NEET परीक्षा से पहले बड़ा फैसला