इस मंदिर में विधायक-सांसद करेंगे पहली आरती! बदलने जा रहा नियम

karnataka Tirupati First Aarti MLA MP: सीएम के इस फैसले को लेकर तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के मेंबर भानु प्रकाश रेड्डी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई. उन्होंने साफ कहा मंदिर में बदलाव करने का काम तिरुपति तिरुमला देवस्थानम बोर्ड का है न कि प्रदेश के सीएम का.
karnataka Tirupati First Aarti MLA MP

तिरुपति मंदिर में विधायक-सांसद करेंगे पहली आरती

CM DK Decision Sparks Anger: कर्नाटक के तिरुपति बालाजी मंदिर में पहली पूजा-आरती का नियम बदलने जा रहा है. अभी तक पहली आरती का अधिकार केवल प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास था लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने अब इसे बदलने की तैयारी कर ली है. सीएम के इस फैसले का कुछ लोगों ने विरोध भी किया है. यहां जानें सीएम ने क्या फैसला लिया और क्या है विवाद?

तिरुपति बालाजी मंदिर में अभी तक कर्नाटक सरकार का स्पेशल अफसर यानी सीएम पहली आरती करता है. लेकिन अब खुद सीएम ऐसा प्रोटोकॉल लाने जा रहे हैं, जिससे मंदिर में पहली आरती करने का अधिकार प्रदेश के जनप्रतिनिधियों को भी मिलेगा. यानी कि विधायक, सांसद और न्यायाधीश भी मंदिर में मौजूद होने पर पहली आरती कर सकेंगे. इसके पीछे सीएम का तर्क है कि जनप्रतिनिधि जनता द्वारा चुन कर आते हैं और जनता की आवाज होते हैं.

बदलाव को लेकर लोगों ने की आलोचना

सीएम के इस फैसले को लेकर तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के मेंबर भानु प्रकाश रेड्डी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई. उन्होंने साफ कहा मंदिर में बदलाव करने का काम तिरुपति तिरुमला देवस्थानम बोर्ड का है न कि प्रदेश के सीएम का. उन्हें नियमों में बदलाव करने के बारे में सोचना ही नहीं चाहिए.

ये भी पढे़ंः न दहेज, न लग्जरी कार… बैलगाड़ी पर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, अनोखी शादी की हर कोई कर रहा तारीफ

मैसूर के महाराजा ने बनवाया था मंदिर

उन्होंने बताया कि तिरुपति मंदिर को बनाने में मैसूर के महाराजा कृष्णदेव राय की बहुत अहम भूमिका थी इसीलिए कर्नाटक को भगवान वेंकटेश्वर की पहली आरती का अधिकार मिला था. मैसूरू राजपरिवार के सदस्य तिरुपति में पहली आरती करने के लिए हर समय तिरुपति में मौजूद नहीं हो सकते, इसलिए उन्होंने पहली आरती के लिए एक स्पेशल अफसर को नियुक्त किया गया है. लेकिन कर्नाटक सीएम चाहते हैं कि ये अधिकार अब जनप्रतिनिधियों को भी मिले. फिलहाल, सीएम के इस फैसले को लेकर लोगों ने आलोचनाएं की है.

ज़रूर पढ़ें