आगरा से अखिलेश का 2027 का चुनावी शंखनाद, बोले- दमदार दलित ही भाजपा को सत्ता से उखाड़ेंगे

UP Election 2027: आगरा से अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए दलितों को साधने की कोशिश की. पीडीए की नई परिभाषा बताते हुए बोले- ‘D’ का मतलब दमदार दलित, यही भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे.
AKHILESH YADAV

अख‍िलेश यादव

  आगरा से अखिलेश का 2027 चुनावी शंखनाद, बोले- दमदार दलित ही भाजपा को सत्ता से उखाड़ेंगे

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को आगरा में दलित सम्मेलन के जरिए चुनावी अभियान का आगाज किया. इस दौरान उन्होंने दलितों को पार्टी की राजनीतिक रणनीति के केंद्र में रखते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश ने पीडीए की नई व्याख्या करते हुए कहा कि इसमें ‘D’ का मतलब अब दमदार दलित है. उन्होंने दावा किया कि इस बार दलित समाज ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने में अहम भूमिका निभाएगा.

आगरा के जीआईसी मैदान में आयोजित सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए आंदोलन की शुरुआत आगरा से हो रही है. यहां जुटी भीड़ इस बात का संकेत है कि दलित समाज बदलाव के लिए तैयार है. उन्होंने भाजपा नेताओं के अंगद के पैर वाले बयान पर भी पलटवार किया.

अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग अपनी सरकार को अंगद का पैर बता रहे थे. लेकिन, आगरा के सम्मेलन के बाद उनकी जमीन खिसक जाएगी. जब जमीन ही नहीं बचेगी तो अंगद का पैर कहां रखेंगे.

दलित उत्पीड़न और आंबेडकर की मूर्तियों का मुद्दा उठाया

सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में दलितों के साथ भेदभाव और अत्याचार बढ़ने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलित उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. अखिलेश ने दावा किया कि प्रदेश में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की करीब 200 मूर्तियां तोड़ी गईं. लेकिन, ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई.

उन्होंने कहा कि संविधान और आंबेडकर के विचारों पर हमला करना दरअसल दलितों के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश है. संविधान सुरक्षित रहेगा, तभी समाज के वंचित वर्गों को सम्मान और बराबरी का अधिकार मिल सकेगा.

पेपर लीक और स्कूल बंद करने पर सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर भी योगी सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं. सरकार युवाओं को नौकरी देने से बच रही है. क्योंकि, रोजगार देने पर आरक्षण का लाभ भी देना पड़ेगा. उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने करीब 26 हजार प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए हैं. इससे गरीब और पीडीए वर्ग के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है.

ये भी पढ़ें: हावड़ा स्टेशन पर छठ की सजावट देख भड़के TMC सांसद, पूछा- बंगाल बंगालियों का है या बिहारियों का?

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें